दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-B2 जैसे ज़रूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। भारत में ‘श्वेत क्रांति’ के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की याद में हर साल 26 नवंबर को नेशनल मिल्क डे मनाया जाता है।
हालांकि दूध के कई फायदे हैं, लेकिन कुछ स्थितियों में यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर आप इनमें से किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो दूध का सेवन सोच-समझकर करें।
1. कमज़ोर पाचन वाले रहें सतर्क
अगर आपका डाइजेशन कमजोर है या आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें (जैसे गैस, एसिडिटी) अक्सर होती हैं, तो दूध से परहेज करना ही बेहतर है।
दूध में मौजूद लैक्टोज पचाना मुश्किल हो सकता है।
इससे पेट फूलना, जलन या गैस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
2. स्किन एलर्जी वालों के लिए दूध अलार्म!
अगर आपको त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते या दाने निकलते हैं, तो दूध आपकी हालत और बिगाड़ सकता है।
कई बार लैक्टोज इनटॉलरेंस की वजह से स्किन पर एलर्जी उभरती है।
ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बिना दूध न पिएं।
3. मोटापा बढ़ा सकता है दूध
मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए दूध में मौजूद फैट और कैलोरीज़ एक बड़ी चुनौती बन सकते हैं।
खासकर रात में दूध पीना वजन बढ़ा सकता है।
अगर पीना ही है, तो टोन या स्किम्ड मिल्क का सेवन करें।
4. लिवर इंफेक्शन में दूध? नहीं, शुक्रिया!
लिवर में सूजन या इंफेक्शन हो तो दूध आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
इससे मतली, उल्टी और भारीपन की शिकायत हो सकती है।
ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना ज़रूरी है।
5. फैटी लिवर वालों को हो सकता है नुक़सान
फैटी लिवर डिज़ीज में लिवर पर चर्बी की परत जम जाती है।
दूध पीने से कब्ज, थकान, एसिडिटी और मोटापा बढ़ सकता है।
बेहतर है कि इस स्थिति में दूध से दूरी बनाए रखें।
यह भी पढ़ें:
गर्मी के मौसम में वजन कम करना अब आसान! रोजाना खाएं यह खास फल और देखें चमत्कारी बदलाव
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check