आजकल कम उम्र में ही हेयर फॉल यानी बालों का झड़ना आम समस्या बन चुकी है। इसका मुख्य कारण है—पोषण की कमी, तनाव, खराब जीवनशैली, प्रदूषण, धूम्रपान और शराब का सेवन। बालों की सेहत हमारे शरीर की सेहत से जुड़ी होती है, इसलिए जरूरी है कि हम अपने खानपान में ऐसे तत्व शामिल करें जो बालों को अंदर से पोषण दें।
बीज (Seeds) ऐसे ही सुपरफूड्स हैं जो शरीर के साथ-साथ बालों की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। ये न केवल बालों को झड़ने से रोकते हैं, बल्कि उन्हें मजबूत, चमकदार और घना बनाते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से बीज हैं बालों के लिए वरदान:
चिया सीड्स (Chia Seeds)
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर
कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर
बालों को जड़ से मजबूत बनाता है और झड़ने से रोकता है
दिल और पाचन के लिए भी फायदेमंद
अलसी के बीज (Flaxseeds)
बालों को शाइनी और हेल्दी बनाता है
ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत
बालों और त्वचा की क्वालिटी को बेहतर बनाता है
पाचन क्रिया को सुधारता है
तरबूज़ के बीज (Watermelon Seeds)
पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और कॉपर से भरपूर
स्कैल्प को पोषण देता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं
डायबिटीज और हृदय रोगियों के लिए भी फायदेमंद
शकरकंद के बीज (Sweet Potato Seeds)
ज़िंक की भरपूर मात्रा से बालों को झड़ने से रोकता है
कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर
बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है
कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)
इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है
तनाव और डिप्रेशन को कम करता है, जिससे हेयर फॉल भी घटता है
बालों को घना और मजबूत बनाता है
यह भी पढ़ें:
बरसात में भी किचन की टाइल्स रहेंगी चमकदार — बस अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check