Many older people don't get enough vitamin K.

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकती है विटामिन K की कमी

विटामिन K एक ऐसा घुलनशील विटामिन है, जिसकी चर्चा भले कम होती हो, लेकिन इसका काम बेहद अहम है। ये न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि ब्लड क्लॉटिंग यानी खून जमने की प्रक्रिया में भी बड़ी भूमिका निभाता है। इसके अलावा ये लिवर, दिल, दिमाग और पेनक्रियाज के सेल्स को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है।

विटामिन K शरीर में दो अहम प्रोटीन बनने में मदद करता है:

Prothrombin: जो ब्लड क्लॉटिंग में मदद करता है।

Osteocalcin: जो हड्डियों और टिशूज को हेल्दी बनाए रखता है।

❗ विटामिन K की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां:
ऑस्टियोपोरोसिस यानी हड्डियों का कमजोर होना

खून जमने में परेशानी — जिससे मामूली चोट पर भी बहुत ब्लीडिंग हो सकती है

ब्लड वेसेल्स का सख्त होना, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है

दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाना

प्रेगनेंसी में जटिलताएं बढ़ सकती हैं

⚠️ विटामिन K की कमी के लक्षण:
चोट लगने के बाद खून रुकने में देर लगना

बार-बार या अधिक ब्लीडिंग होना

हड्डियों में कमजोरी, अचानक फ्रैक्चर हो जाना

🥬 विटामिन K की कमी कैसे करें पूरी?
इन फूड्स को डाइट में शामिल करें:

हरी पत्तेदार सब्जियां – जैसे पालक, केल, ब्रोकली, कोलार्ड ग्रीन्स

फर्मेंटेड फूड्स – जैसे नैटो (Natto), सौकरकूट आदि

सोयाबीन और कनोला ऑयल

हरी सब्जियों का सूप या जूस भी फायदेमंद हो सकता है

यह भी पढ़ें:

आम खाने के बाद भूलकर भी न करें ये 3 काम, वरना सेहत हो सकती है खराब