अगर आप यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं या गाउट (Gout) की वजह से जोड़ों में सूजन और दर्द झेल रहे हैं, तो एक आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है – एलोवेरा और अजवाइन का सेवन। इन दोनों प्राकृतिक चीजों को मिलाकर लेने से यूरिक एसिड को कम करने में काफी राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कैसे और क्यों ये इतना असरदार है।
🌿 यूरिक एसिड में एलोवेरा और अजवाइन के फायदे
1. प्यूरिन को बाहर निकालने में मददगार
एलोवेरा और अजवाइन मिलकर शरीर में स्क्रब की तरह काम करते हैं।
इनमें मौजूद फाइबर और प्राकृतिक तत्व, शरीर से प्यूरिन जैसे हानिकारक यौगिकों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे यूरिक एसिड नियंत्रित रहता है।
2. सूजन और गाउट से राहत
ये दोनों ही चीजें एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti-inflammatory) होती हैं।
इनका सेवन गाउट के कारण होने वाली सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करता है। साथ ही, ये शरीर को भीतर से ठंडक पहुंचाते हैं।
3. जोड़ों की नमी बनाए रखें
एलोवेरा और अजवाइन मिलकर शरीर को हाइड्रेट और जोड़ों को मॉइस्चराइज रखते हैं।
इससे जोड़ों की गति और लचीलापन बेहतर होता है और गाठिया जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है।
🧉 कैसे करें सेवन – सेवन विधि
👉 1 गिलास पानी लें।
👉 उसमें 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं।
👉 आधा से 1 चम्मच अजवाइन के बीज डालें।
👉 इसे 1 घंटे तक ढककर रखें।
👉 फिर इसमें थोड़ा सा नींबू रस और काला नमक मिलाएं।
👉 इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं।
इसे लगातार कुछ दिनों तक अपनाएं, यूरिक एसिड का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
यह भी पढ़ें:
मच्छर जितना छोटा जासूस! चीन ने बनाया माइक्रो मिलिट्री ड्रोन, कैमरा भी है फिट
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check