वजन घटाना है तो सुबह की शुरुआत कीजिए इलायची के पानी से

घर की रसोई में मौजूद छोटी सी हरी इलायची केवल स्वाद और खुशबू ही नहीं, सेहत का भी बड़ा खजाना है। चाय, खीर या किसी मिठाई में इसकी मौजूदगी स्वाद को और खास बना देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इलायची का पानी पीना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है?

दक्षिण भारत, श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व एशिया में उगाई जाने वाली इलायची को “मसालों की रानी” कहा जाता है। इसकी कीमत भी कम नहीं—यह दुनिया के सबसे महंगे मसालों में से एक है, केसर और वनीला के बाद इसका तीसरा स्थान है।

अब जानिए क्यों आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों इलायची के पानी को सेहतमंद मानते हैं।

🩺 ब्लड प्रेशर में राहत देती है इलायची
इलायची में मौजूद राइबोफ्लेविन, नियासिन, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
इलायची के पानी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हाइपरटेंशन से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं।

यह फाइब्रिनोलिसिस को बढ़ावा देती है जिससे रक्त का प्रवाह बेहतर होता है

बिना किसी नुकसान के शरीर की एंटीऑक्सीडेंट स्थिति को सुधारती है

दिल से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को भी कम कर सकती है

🍽️ पाचन के लिए वरदान है इलायची का पानी
अगर आपको अक्सर कब्ज, गैस या एसिडिटी की शिकायत रहती है तो इलायची का पानी एक प्राकृतिक उपाय है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और भूख बढ़ाने में भी मदद करता है।

मेटाबोलिज्म को बूस्ट करता है

मतली और उल्टी में राहत दिलाता है

वजन कम करने में सहायक है—यह शरीर में जमा फैट को पिघलाने में मदद करता है

इसमें मौजूद एंजाइम कुछ प्रकार के कैंसर से लड़ने में भी मददगार हो सकते हैं

☕ इलायची का पानी कैसे बनाएं?
सामग्री:

2-3 हरी इलायची

1 गिलास पानी

विधि:

इलायची को हल्का कुचल लें

इसे एक गिलास पानी में डालकर रातभर भिगो दें

सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पिएं

यह भी पढ़ें:

अश्विन की टीम पर गंभीर आरोप, TNPL में बॉल टैंपरिंग का तूफान