हाथ की चर्बी को कम करने के उपाय

जब व्यक्ति मोटापे का शिकार होता है, तब उसके शरीर के सभी भाग इसकी चपेट में आ जाते हैं। पेट के साथ ही हाथ वाले हिस्से में भी चर्बी बढ़ने लगती है। ऐसे में पूरे शरीर के साथ ही हाथों की चर्बी को भी कम करना जरूरी होता है।आइये जानते है इसको काम करने के कुछ टिप्स :-

हाथ की चर्बी जमा होने के कारण :-

हाथ की चर्बी जमा होने के कारण कई हो सकते हैं.

आनुवंशिक कारक :-

आनुवंशिक कारकों से भी कई बार हाथ में चर्बी जमा होने लग सकती है ,ऐसा माना जाता है कि अगर परिवार में किसी को हाथ की चर्बी जमा होने की समस्या रही है, तो इसके होने की आशंका काफी हद तक बढ़ सकती है।

पर्यावरणीय कारक :-

जेंडर अर्थात व्यक्ति का लिंग, आसपास का माहौल और नौकरी सभी शामिल हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, आसपास का माहौल ज्यादा तला-भुना व ओवर इटिंग करने वाला है, तो उसका असर पड़ सकता है। साथ ही बैठे-बैठे करने वाली नौकरी है, तो भी हाथों में चर्बी जमने लग सकती है।

लिम्फेडेमा :-

कुछ मामलों में लिम्फेडेमा की समस्या के कारण भी हाथ की चर्बी बढ़ी हुई दिख सकती है। लिम्फेडेमा के दौरान टिश्यू में पानी जमा हो जाता है, जिससे हाथ और पैर में सूजन संबंधी समस्या हो सकती है.

बढ़ता वजन :-

हाथ की चर्बी शरीर के बढ़े हुए वजन का भी नतीजा हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि जब शरीर का वजन बढ़ता है, तो अतिरिक्त फैट हाथों में भी जमा हो सकता है।

हाथ की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम :-

हाथ की चर्बी कम करने के लिए कई व्यायाम किए जा सकते हैं।नियमित रूप से करने पर कुछ दिनों में असर दिखाई दे सकता है।

कार्डियो

हाथ की चर्बी कम करने के उपाय में कार्डियो को शामिल किया जा सकता है। कार्डियो कई व्यायामों का समूह होता है। इसमें रनिंग, जॉगिंग, जम्पिंग, तैराकी, साइकिलिंग आदि को गिना जाता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित रिसर्च की मानें, तो दौड़ने व तैरने से फैट को कम करने में मदद मिल सकती है।

पुश अप

हाथ की चर्बी कम करने के घरेलू उपाय में पुश अप को भी शामिल कर सकते हैं। पुश अप के दौरान पूरे शरीर का भार हाथों पर होता है और इसी स्थिति में शरीर को ऊपर नीचे किया जाता है. यह वजन को भी कम करने का काम कर सकता है। इससे हाथों की चर्बी कम हो सकती है।

वेटलिफ्टिंग

हाथ की चर्बी कम करने के तरीके में वेटलिफ्टिंग को भी शामिल किया जा सकता है। इसके लिए एक लंबी रॉड में अपनी क्षमता के हिसाब से वजन की प्लेट लगाकर ऊपर उठाना होता है। ऐसा करने पर शरीर मजबूत होगा और चर्बी भी कम हो सकती है।

प्लैंक

प्लैंक करने के लिए दोनों हाथों के बल शरीर को जमीन से ऊपर उठाकर रखना होता है। इस समय पेट को अंदर खींचना होता है। साथ ही नियमित रूप से सांस लेते और छोड़ते रहें।

ट्राइसेप्स डिप्स

हाथ की चर्बी कम करने के आसान घरेलू उपाय में ट्राइसेप्स डिप्स को भी शामिल कर सकते हैं। इसके लिए टेबल के ऊपर दोनों हाथ को रख कर थोड़ा आगे आ जाएं। अब पैरों के घुटनों को मोड़कर हवा में कुर्शी में बैठने वाली मुद्रा में आने होगा। अब अपने हिप्स को नीचे और ऊपर करें। इससे हाथ वाले भाग में गतिविधि होगी, जिससे हाथों की चर्बी कम हो सकती है।

ट्राइसेप्स प्रेस

ट्राइसेप्स प्रेस को ट्राइसेप्स एक्स्टेंशन के नाम से भी जाना जाता है। इसे करने के लिए दोनों हाथों से डंबल को ऊपर उठाकर सिर के पीछे ले जाएं। अब हाथों को कोहनी से मोड़कर डंबल को धीरे-धीरे नीचे और ऊपर करें। इस समय डंबल पीठ के बीचों-बीच आना चाहिए। इससे मांसपेशियों में कसावट और मजबूती आ सकती है।

यह भी पढ़ें:

 

जानिए,वात-कफ़ को कैसे दूर करती है हींग