मोटापा कम करने के लिए करे ये एक्सरसाइज

बिगड़ती जीवनशैली और सिटिंग जॉब के चलते ज्यादातर लोग मोटापे के शिकार होते जा रहे हैं।यह समस्या केवल बड़ों में ही नहीं बल्कि बच्चों में भी बहुत अधिक आ रही है। अधिक वजन और मोटापे की समस्या देश ही नहीं संपूर्ण विश्व में एक बड़ी समस्या के रूप में उभर रही है।मोटापे की वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे व्यक्तियों में दिल की बीमारियां, शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, डाईसिलपिडेमिया, ऑस्टियोपोरोसिस, लकवा और अन्य प्रकार की बीमारियों की आशंका अधिक होती है।आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से…

वजन कम करने के लिए करे ये एक्सरसाइज :-

किसी भी प्रकार के कार्य या जिस से शारीरिक फिटनेस या सेहत बनी रहे उसे व्यायाम कहा जा सकता है। व्यायाम से कैलोरीज जलती हैं और पेशियां मजबूत होती है, इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार होकर अधिक कैलोरीज जलती हैं जिससे वजन आसानी से कम होने लगता है।

एरोबिक्स करे :-

एरोबिक्स वजन कम करने में बहुत ही प्रभावी है। इस प्रकार के व्यायाम में अधिक मात्रा में ऑक्सीजन की खपत शरीर में बढ़ती है। इससे दिल की पेशियों को तथा फेफड़ों की पेशियों को अधिक ऑक्सीजन मिलने लगती है। इसलिए अगर एरोबिक व्यायाम किया जाए तो शरीर की चर्बी अधिक जल जाती है और सही वजन बना रहता है।

मांसपेशियों को मजबूती देने वाले व्यायाम करने जरूरी हैं, इनमें मसल ग्रुप को मजबूत बनाने पर ध्यान दें

अधिकतर चर्बी पेट, थाईज, हिप्सऔर बाजुओं में जमती है। इसलिए क्रंचस जैसे व्यायाम करने से एब्डोमेन, फेफड़ों के लिए स्वैट्स तथा हिप्स, वेट लिफ्टिंग और चेअर डिप्स बाहुओं के लिए प्रयोग में लाएं। इससे फैट कम होकर शरीर शेप में आता है।

योग करे :-

योग सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इस प्रकार के व्यायाम से पेशियां और मसल्स और जोड़ अधिक मजबूत होते हैं। इससे आपका शरीर सुडौल बनता है। योग से मनोबल बढ़ता है जिसका परिणाम सीधे तौर पर शरीर पर पड़ता है। लोगों को क्या खाना चाहिए, यह समझ आने लगता है तथा अच्छा खाने की सलाह दी जाती है। वजन कम करने के लिए योग में कई आसन होते हैं जैसे कि सूर्यनमस्कार के साथ 12 अलग- अलग आसन किए जाते हैं।

जुम्बा करे :-

वजन कम करने के लिए जुंबा सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इस बारे में साईं एरोबिक्स क्लासेस की फिटनेस ट्रेनर अनु दुआ का कहना है कि अगर आप कम समय में ज्यादा वजन कम करना चाहते हैं तो जुंबा इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। 1 दिन की 40 मिनट की जुम्बा और एक्सेसरीज क्लासेस में 800 ग्राम तक वजन घटाया जा सकता है। एक्सरसाइज के साथ बैलेंस डाइट भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें:

 

पीरियड में होने वाले कमर दर्द से राहत पाने के लिए अपनाये ये घरेलू नुस्खे