मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन-2026 का शुभारंभ

भोपाल: मध्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल गुरुवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित ‘विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन-2026’ में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल डिक्लेरेशन एमएसएमई पत्रक का विमोचन किया। साथ ही, एमएसएमई विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निवेशकों की रुचि और प्रस्तावित निवेश का विवरण समाहित करने वाली सूची एक्सप्रेशन ऑफ इन्वेस्टमेंट मुख्यमंत्री डॉ यादव को सौंपी गई। यह सम्मेलन प्रदेश में उद्योग-व्यापार के विस्तार, निवेश को प्रोत्साहन और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।