इस नवरात्रि में मन को शांत कर आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अपनाये ये उपाय

जैसा के आप सही इस बात से अवगत होंगे के नवरात्रि साल में दो बार मनाई जाती हैं। पहला है चैत्र नवरात्रि और दुशरा है शारदीय नवरात्रि। एक तरह से देखा जाये तो नवरात्रि मन और तन दोनों को शुद्ध करने का त्योहार है। इस अवसर पर हम सात्विक भोजन करते हैं कुछ लोग तो नौ दिन का उपवास भी रखते हैं। जिससे शरीर से टॉक्सिन्स पदार्थ को बाहर निकालने का अवसर मिल जाता है। इस अवसर पर तन को साफ़ करना जितना जरूरी है, उतना ही मन को शांत करना। इसके लिए कई उपाय भी किये जा सकते हैं।तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।

जानिए नवरात्रि में खुद को शांत और कूल बनाये रहने के कुछ उपाय

धीमी और गहरी सांस लें:-

नवरात्रि में शरीर के टॉक्सिन पदार्थ को समाप्त करने के साथ-साथ मन की सफाई भी जरूरी है। इसके लिए मन को शांत करना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए धीमी और गहरी सांस लें। अपनी सांसों पर ध्यान दें। टेंशन पैदा करने वाली प्रॉब्लम पर से ध्यान हटाए। पांच गिनती तक सांस लेना, पांच गिनती तक सांस रोककर रखना, फिर पांच गिनती तक धीरे-धीरे सांस छोड़ना मददगार साबित हो सकता है। जैसे ही आप सांस लें, चेहरे, जबड़े, कंधों और पेट की मांसपेशियों को आराम दें।

10 तक गिनने का प्रयास करें:-

जब आप का मन अशांत हो तो आंखें बंदकर 10 तक गिनने का प्रयास करें। ऐसा करने में आपको जो समय लगेगा, अपनी स्थिति को नई आंखों से देखने में आप सक्षम हो सकते हैं। ऐसा करके आप खुद को शांत महसूस करवा सकते हैं।

वॉक की आदत डालने का प्रयास करें :-

अगर आपकी वॉकिंग की आदत अभी तक नहीं बन पाई है, तो नवरात्रि से यह आदत डाल ले। अगर संभव हो तो टहलने के लिए बाहर निकलकर खुद को टेंशन से दूर करें। तनाव वाली बात पर ध्यान केंद्रित करने की बजाय अपने परिवेश पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। कभी-कभी बस कुछ मिनट ही मन को शांत करने में मददगार साबित होते हैं।

ध्यान लगाएं या योग करे :-

पहले तो अपने लिए एक शांत जगह खोजें। अपने आप को आरामदायक स्थिति में रखें। फिर अपनी आंखें बंद कर लें। कुछ धीमी और गहरी सांसें लें। यह ध्यान दें कि आपका शरीर कैसा महसूस करता है। अपने विचारों को अपनी चेतना के अंदर और बाहर जाने दें। धीरे-धीरे गहरी सांस लेना जारी रखें। 5 मिनट बाद धीरे-धीरे अपनी आंखें खोलने का प्रयास करें।

संतुलित भोजन करें :-

अच्छा भोजन टेंशन को दूर करने में सबसे अधिक मदद करता है। ऐसा कहा भी गया है –जैसा अन्न वैसा मन। हाई-प्रोटीन, लो शुगर और ओमेगा 3 फैटी एसिड वाले भोजन का सेवन पूरे दिन आपको शांत बनाये रखता है।

हमेशा सक्रीय रहें :-

एक्सरसाइज एक बहुत ही अच्छा स्ट्रेस बस्टर होता है। यह प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में भी कार्य करता है। यह तनाव कम करके सोने की क्षमता में काफी हद तक सुधार करता है। यदि किसी कारणवश तनाव हो रहा है, तो कुछ कदम उठकर चल लें। इससे भी मन शांत हो जाता है।

यह भी पढ़े:

ज्यादा गन्ने का रस पीना भी हानिकारक, हो सकती है ये 5 समस्याएं