मेहंदी लगाते समय इन 5 गलतियो को करने से बचे नहीं तो आपके बाल हो जायेंगे खराब

जब भी बात आती है सौंदर्य की,तो हम सभी घरेलू जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। मेहंदी उन्ही जड़ी-बूटियों में से ही एक हर्ब है, जिसका उपयोग कई सालों से लोग हमारे घरों में करते आये है। इसका उपयोग बालों को कलर करने में खूब किया जाता है। कुछ लोग काले बालों में बर्गेंडी कलर की हल्की शाइन देने के लिए भी इसे बालों में लगाते हैं। सौंदर्य विशेषज्ञ का भी यह मानना हैं कि मेहंदी एक प्राकृतिक हेयर कंडीशनर है। इसके बावजूद भी कुछ लोगों के बाल मेहंदी लगाने से खराब हो जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे है, तो इन गलतियों को करने से बचे नहीं तो आपके बाल भी हो जायेंगे खराब। तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।

यही है वो 5 गलतियां जिन्हें मेहंदी लगते समय नहीं करना चाहिए

मेंहदी में नींबू का रस नहीं मिलाये :-

कुछ लोग जब घर पर मेंहदी का घोल तैयार करते हैं, तो उसमें नीबू का रस भी मिलाते हैं, जो कि सही नहीं है। मेंहदी के घोल में नींबू के रस को नहीं मिलाना चाहिए। मेंहदी में नींबू का रस मिलाने से आपके बाल बहुत रूखे हो जाते है। आप चाहें तो नींबू के रस का एक बून्द मिला सकते हैं। जितना हो सके इसमें केवल पानी का ही उपयोग करना चाहिए। इसमें आप कॉफी का भी उपयोग कर सकते हैं ,कॉफीके उपयोग से बालो में कलर बहुत ही अच्छा आता है। कैमोमाइल टी का उपयोग भी इसमें किया जा सकता है।

मेंहदी को प्लास्किट के कटोरे में न घोले :-

मेंहदी के घोल को तैयार करने के लिए आप स्टेनलेस स्टील के कटोरे का उपयोग कर सकते हैं। वैसे इसके लिए लोहे के कटोरे का उपयोग ज्यादा सही होता है, क्योंकि इससे अधिक डाई रिलीज होती है। इसे मिलाने के लिए एक स्पैटुला का उपयोग कर सकते हैं। प्लास्टिक के कटोरे का उपयोग करने से बचना चाहिए क्योंकि उसमें छेद होते है और जड़ी-बूटियां कटोरे पर दाग लगा देंगी।

केवल मेंहदी घोलना :-

मेहंदी का उपयोग करने के उपरांत बहुत से लोगों को अपने कर्ल के खत्म हो जाने की टेंशन होती है। अगर आप भी अपने बालो को घुँघराला बनाए रखना पसंद करते हैं, तो उसके लिए आपको आंवला पाउडर मिलाना चाहिए। लेकिन ये भी जान लें कि आंवला पाउडर मेहंदी के रंग को कम करता है। यदि आप अपने कर्ल को खोना नहीं चाहते हैं, तो आप अपने बालों में कर्ल बनाए रखने के लिए अपनी मेंहदी में आंवला पाउडर का भी उपयोग कर सकते हैं।

कम समय के लिए मेंहदी को भिगोना :-

मेहंदी से अच्छा रंग पाने के लिए इसे कम से कम 8-12 घंटे तक भिगोना बहुत ही जरुरी होता है । अगर आप मेहंदी को भिगोने के तुरंत बाद उपयोग करते है तो आपको अच्छे परिणाम नहीं मिल पायेगा। बेहतर परिणाम के लिए मेहंदी को पर्याप्त समय तक भिगोकर रखना बहुत जरुरी होता है।

गंदे बालों में मेंहदी लगाने से बचे :-

जब भी आप अपने बालों को कटवाते है या डाई करवाने के लिए सैलून में जाते है तो आपके बालों को सबसे पहले धोया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि बालों में कोई भी ट्रीटमेंट करने से पहले बालो का साफ होना बहुत जरुरी होता है। तभी वे आपके बालों में ठीक तरह से काम कर पाएंगे। इसलिए अगर आप घर पर भी मेंहदी लगाते है तो आपको सबसे पहले आपके बालों को अच्छी तरह से धोकर साफ करने की जरूरत होती है। कई लोग गंदे बालों में ही मेंहदी लगा लेते है जो की उनके बालों को बहुत खराब कर सकता है।

यह भी पढ़े:

ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है विटामिन के की कमी, आप भी कर लीजिए नोटिस