परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आखिरकार जन्मों-जन्मों के लिए एक दूजे के होने जा रहे हैं. हाल ही में इस खूबसूरत जोड़े की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. 24 सितंबर को कपल पंजाबी रीति-रिवाज से उदयपुर में शादी रचाने वाले हैं. वहीं वेडिंग कार्ड के आने के बाद फैंस परिणीति को राघव की दुल्हनिया के रूप में देखने के लिए बेताब हैं. ऐसे में राघव से पैप्स ने जब शादी को लेकर सवाल किया तो आप नेता ब्लश करते नजर आए.
शादी के नमा पर यूं शर्मा गएं दुल्हे राजा राघव चड्ढा
दूल्हे राजा राघव चड्ढा भी परिणीति संग अपनी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया, तोशर्माते हुए उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ‘आपको शादी के बारे में सबकुछ बहुत जल्दी बताऊंगा.’
इस खूबसूरत जगह पर लेंगे सात फेरे
बता दें कि वेडिंग कार्ड में शादी के जुड़ी हर छोटी से छोटी डिटेल्स दी गई है. दोनों उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में 24 सिंतबर को सात फेरे लेंगे. इसके बाद 30 सिंतबर को ‘द ताज लेक’ पर कपल अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी देगा. वहीं 23 सितंबर को मेहमानों के लिए वेलकम लंच का आयोजन किया गया है. ऐसे में कपल की शादी को लेकर उदयपुर में तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं.
काम में बिजी हैं एक्ट्रेस
रिपोर्ट्स के मुताबिक. परिणीति इन दिनों कई जरूरी काम निपटाने में लगी हुई हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि शादी से पहले परिणीति चोपड़ा अपने परिवार वालों के साथ कुछ समय साथ बिताना चाहती हैं.
दिल्ली में की थी कपल ने सगाई
बता दें कि कपल ने 13 मई दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी. उसके बाद राघव और परिणीति को उदयपुर में वेडिंग डेस्टिनेशन्स का दौरा करते देखा गया. इसके अलावा अक्सर राघव और परिणीति को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.
यह भी पढे –
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check