जानिए,काली गाजर खाने के चमत्कारी फायदे

ठंढ के मौसम में बहुत सारी सब्जियां बाजार में बहुत आसानी से मिल जाती हैं। इस मौसम में मिलने वाली ये सब्जियां खाने में बहुत ही टेस्टी होती हैं, साथ ही सेहत को ढेर सारे फायदे भी पहुंचाती हैं।गाजर इन्हीं सब्जियों में से एक है,इसको लोग अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करते हैंइस मौसम में गाजर को कई तरह से खा सकते हैं। आमतौर पर गाजर नारंगी या लाल रंग की देखने को मिलती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की भारत में गाजर की एक और किस्म भी पाई जाती है।जो काले रंग की होती है.यह गाजर की एक दुर्लभ किस्म है,यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। तो आइये जानते है विस्तार से।

काली गाजर के फायदे :-

पाचन संबंधी समस्या में :-

इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और इसलिए यह पाचन को सुधरने में मदद करती है। सर्दियों में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं हो ही जाती हैं।ऐसे में काली गाजर एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है।

ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में :-

डायबिटीज के मरीजों के लिए काली गाजर काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। यह ब्लड शुगर के स्तर को मेंटेन करने और ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद कर सकती है।

सूजन संबंधी स्थितियों में :-

काली गाजर में मौजूद एंथोसायनिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट दोनों गुण होते हैं। यह दर्दनाक सूजन संबंधी स्थितियों को रोक सकता है और इसके लंबे दुष्प्रभावों से भी बचा सकता है।

वेट लॉस में मददगार:-

अगर आप अपना वजन कम करने का सोच रहे है तो काली गाजर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें भारी मात्रा में विटामिन और मिनरल होते हैं।
साथ ही इनमें कैलोरी भी कम होती है। यह आपकी भूख कंट्रोल करता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचे रहते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद :-

काली गाजर आपकी आंखों के लिए काफी अच्छी मणि जाती है। इनमें एंथोसायनिन होता है, जो आंखों से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा पाने में मदद करता है और रेटिना सेल्स के आसपास तरल पदार्थ के सर्कुलेशन में सुधार करता है।

और पढ़ें :

जानिए फिटकरी के फायदे और नुकसान के बारे में