हाइपरटेंशन की समस्या से छुटकारा पाने के कुछ कारगर उपाय

आजकल की बिगड़ती लाइफ स्टाइल में हाइपरटेंशन की समस्या बहुत ही खतरनाक होती जा रही है। यह समस्या सुनने में काफी साधारण लगती है, लेकिन यह काफी खतरनाक है। दुनियाभर में 30-79 उम्र के 128 करोड़ लोग हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से प्रभावित हैं।यह दुनियाभर में आसमयिक मृत्यु का प्रमुख कारण है, जिससे यह समझा जा सकता है कि इस कंडिशन को कंट्रोल करना कितना आवश्यक है।इसलिए हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है।तो आइये जानते है विस्तार से।

ओवरवेट या ओबीस से बचे :-

ज्यादा वजन होने की वजह से भी हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आप ओवरवेट हैं तो सबसे पहले वजन कम करे.इससे आपके ब्लड प्रेशर पर बहुत असर पड़ेगा।

तनाव कम करें:-

अधिक स्ट्रेस हाइपरटेंशन के खतरे को बढ़ाता है। इसलिए तनाव कम करने की कोशिश करें। अधिक स्ट्रेस की वजह से इंफ्लेमेशन बढ़ता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है।

संतुलित आहार ले :-

खानें में प्रोसेस्ड, अधिक नमक, शुगर और अनहेल्दी फैट वाले फूड आइटम्स को शामिल करने से बचे,इससे भी ब्लड प्रेशर बढ़ता है। इसलिए सीजनल फल, सब्जी, साबुत अनाज, नट्स आदि को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी।

फिजिकली एक्टिव रहे :-

फिजिकली एक्टिव न रहने की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए नियमित तौर से एक्सरसाइज करें। इसलिए रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें। एरोबिक एक्सरसाइज और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग इसमें खासकर फायदेमंद हो सकती है।

और पढ़ें :

साॅफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए क्या करे