जानिए,बड़ी इलायची के चमत्कारी फायदे

बड़ी इलायची से हम सभी अवगत है। इसका उपयोग हम खाने की सुगंध और स्वाद बढ़ाने में करते है। खाने में इसका उपयोग करने से खाने का टेस्ट कई गुना बढ़ जाता है। ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आयुर्वेद में इसे दर्द निवारक भी कहा जाता है।बड़ी इलायची की तासीर गर्म होती है इसी कारण इसे एक गर्म मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।

बड़ी इलायची के कई सारे फायदे हैं:-

ब्लड प्रेशर रखता है कंट्रोल :-

बड़ी इलायची ब्लड वेसेल्स की दीवारों को आराम करने में मदद करती है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। हर दिन सुबह बड़ी इलायची वाली चाय पीनी फायदेमंद होती है।

कब्ज से छुटकारा :-

हर रोज सुबह इसे खाली पेट बड़ी इलायची को खाने से आप बवासीर से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल, बवासीर में ये आपके लिए दूसरे तरीके से काम कर सकती है। जैसे कि ये कब्ज बनने के रोकती है और मलाशय में सूजन को कम करती है।

लिवर की समस्याओं से छुटकारा :-

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण एंजाइम को सक्रिय करते हैं, इस प्रकार हृदय में एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि पैदा कर सकते हैं। साथ ही ये हृदय की मांसपेशियों को आराम पहुंचाते हैं इस्केमिक हृदय रोग के खतरे को कम करते हैं। साथ ही ये लिवर के काम काज को तेज करने में मदद कर सकती है।

वेट लॉस में मददगार :-

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण पाचन तंत्र को भी मजबूत रखता हैं। ये उल्टी, , अपच, पेट में दर्द, मलाशय के रोगों और पित्त सही रखने में मदद कर सकते हैं। रोजाना खाली पेट इसका सेवन करने से पेट साफ रहता है, मेटाबोल्जिमा तेज करता है और वेट लॉस में मददगार होता है।

सांस से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा :-

अस्थमा, कंजेशन या सांस की अन्य समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए बड़ी इलायची का सेवन बहुत मददगार हो सकता है। ये खांसी, सर्दी और गले में खराश में आपके काम आ सकती है।

और पढ़ें :

साॅफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए क्या करे