एपल साइडर विनेगर का ऐसे करेंगे उपयोग तो पानी की तरह पिघलेगी चर्बी

एपल साइडर विनेगर का उपयोग सदियों से उपचार के रूप में किया जाता रहा है। एपल साइडर विनेगर के कई स्वास्थ लाभ हैं। यह स्किन, हेयर के साथ-साथ पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इससे वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है। यह शरीर को डिटॉक्स करके वजन घटाने में हमारी मदद करता है। तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।

यहाँ जानिए कैसे वजन कम करता है सेब का सिरका

हमारे पेट की चर्बी कम करने के लिए सेब का सिरका बहुत ही कारगर साबित हो सकता है। अगर आप प्रतिदिन सेब के सिरके का उपयोग करते हैं, तो जल्द ही आपका वजन कम हो सकता है।

कैलोरी सेवन कम करता है

एपल साइडर कैलोरी सेवन कम करता है। इसमें एसिटिक एसिड होता है, जिसका सेवन करने से पेट की चर्बी कम हो जाती है। यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है, जिसके कारण फ़ूड क्रेविंग कम हो सकती है।

जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट :-

• एपल साइडर विनेगर का आप जब भी उपयोग करे तो यह ध्यान दे के यह पतला होना चाहिए। सीधे पीने पर इसकी हाई एसिडिटी दांतों के इनेमल को ख़राब कर सकती है।

• इससे पोटेशियम का स्तर कम हो सकता है या बिगड़ जाता है। ऐसे लोग इसके सेवन के समय सतर्कता बरतें, जो ऐसी दवाएं ले रहे हैं जो पोटेशियम को कम कर सकती हैं। हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए ली जाने वाली सामान्य डाय युरेटिक दवाएं।

• सिरका इंसुलिन लेवल को बदल सकता है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को हाई विनेगर वाले आहार के बारे में विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए।

यह भी पढ़े:

अगर आप भी नवरात्रि के उपवास में रोजाना कर रही हैं दही का सेवन, तो यह जानकारी आपके लिए है