अगर आप भी नवरात्रि के उपवास में रोजाना कर रही हैं दही का सेवन, तो यह जानकारी आपके लिए है

दही तो लगभग हर किसी को पसंद आता है। गर्मी के मौसम में दही लोगों के पसंदीदा खाद्य पदार्थों में से एक होता है। लोग इसे लस्सी, रायता, सलाद, करी, डेजर्ट आदि के रूप में लेते हैं। हर कोई अलग अलग तरीके से दही का उपयोग करता है। लेकिन बहुत से लोग इस बात को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहते हैं, की दही खाने का सही टाइम क्या है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें दही खाने का सही तरीका भी मालूम नहीं होता है। दही के साथ कौन सा कॉम्बिनेशन लेना है सही रहेगा ,इसकी जानकारी होना बहुत ही आवश्यक होती है, ताकि आप इसके पोषक तत्वों की गुणवत्ता से अनजान ना रह सके।तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।

नवरात्रि के व्रत में दही का सेवन करते समय याद रखें ये जरूरी बातें

आयुर्वेद के अनुसार दही की तासीर गर्म होती है:-

कई सालों से हम लोग दही को ठंडा समझकर गर्मी के मौसम में अपनी डाइट में इसको शामिल करते चले आ रहे हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार इसकी तासीर ठंडी नहीं बल्कि गर्म होती है। इसके अतिरिक्त यह बहुत ही भारी भोजन है जिसे पचाना भी मुश्किल होता है।अगर आप गर्मी में अधिक मात्रा में दही का उपयोग करती हैं, तो इससे शरीर में गर्मी बढ़ जाता है, जिसकी वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।पिंपल और त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं।

कांबिनेशन का रखें खास ध्यान :-

जब हम दही को फल, मछली, खट्टे फूड आइटम और मीट के साथ मिक्स करते हैं, तो यह बॉडी चैनल को ब्लॉक कर देता है। आयुर्वेद के अनुसार यह फूड कांबिनेशन विरुद्ध आहार के नाम से जाने जाते हैं, इसका मतलब होता है इनकम्पेटिबल फूड्स।

अन्य सामग्री की मदद से इसे करें बैलेंस :-

आयुर्वेद कहता है कि दही की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए और गर्मी में इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने के लिए, इसमें ब्लैक साल्ट, आंवला पाउडर, मिश्री, शहद, काली मिर्च आदि ऐड कर सकती हैं। इससे इसे पचाना आसान हो जाता है।गर्मी के मौसम में प्लेन दही को जितना हो सके अवॉइड करें।

डिनर में दही लेने से बचें :-

आयुर्वेद के अनुसार दही की तासीर गर्म और दही भारी होता है इसलिए इसे रात के डिनर में ऐड करने से बचना चाहिए। बहुत से लोग इसे डिनर में डाइजेशन इंप्रूव करने के लिए या डेजर्ट के रूप में लेते हैं। पर असर में रात को इसका सेवन आपके पेट को और ज्यादा भारी और पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है,

बटर मिल्क तैयार करें :-

गर्म मौसम में यदि दही को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहती हैं, तो इसे बटर मिल्क के तौर पर यानि छाछ के तौर पर लें। सादा दही और पानी को एक साथ ब्लेंड करें, उसमें फ्लेवर जोड़ने के लिए आवश्यकता अनुसार जीरा, काला नमक, काली मिर्च, पुदीना आदि मिक्स कर सकती हैं। उन्हें अच्छी तरह ब्लेंड करने के बाद 10 से 15 मिनट तक रूम टेंपरेचर पर छोड़ दें, उसके बाद इसे पिए।

यह भी पढ़े:

गर्मियों में भी बालों में तेल लगाना है जरूरी, जानिए कौन सा तेल आपके बालों के लिए रहेगा ज्यादा फायदेमंद.