आप भी हैं चीज के दीवाने, तो जान ले इससे होने वाले फायदे

ज्यादातर लोगों को चीज खाना बहुत पसंद होता है। पिज्जा हो या सैंडविच लोग बड़े चाव से इसे खाते हैं। यह व्यंजनों के टेस्ट को बढ़ाकर उन्हें और भी लजीज बना देता है, लेकिन क्या आप जानते है कि टेस्टी होने के साथ ही यह हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो हमेशा वह सोचते हैं कि इसे खाने से सिर्फ नुकसान होगा, तो आप गलत है। हाल ही में सामने आई स्टडी में चीज के फायदों के बारे में नया खुलासा हुआ है। दरअसल,मल्टीडिसिप्लिनरी डिजिटल पब्लिशिंग इंस्टीट्यूट के न्यूट्रिएंट्स जर्नलमें प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक रोजाना चीज खाने से बढ़ती उम्र में कॉग्नेटिव हेल्थ बेहतर करने में हेल्थ मिलती है। इसी क्रम में आज जानते हैं चीज के कुछ अन्य फायदों के बारे में-

ब्लड प्रेशर को करे कम :-

जो लोग नियमित रूप से चीज खाते हैं, उनका ब्लड प्रेशर कम होता है। इसमें कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में हेल्थ कर सकता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए चीज बहुत फायदेमंद होता है। चीज में मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, जिंक और विटामिन ए, डी और के हड्डियों के बेहतर विकास में हेल्प करते हैं। यह बच्चों और युवा वयस्कों में स्वस्थ हड्डियों के विकास और ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम में भी कारगर साबित होगा।

वजन करे कम :-

हाई बॉडी मास इंडेक्स वाले व्यक्ति में कैल्शियम का स्तर कम होने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत होने की वजह से चीज वजन काम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। चीज आपके दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, दांतों को मजबूत और हेल्दी बनाने में कैल्शियम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और चीज कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है। साथ ही एक स्टडी में यह भी सामने आया है कि चीज खाने से दांतों में कैविटी से भी सुरक्षा मिलती है।

गट माइक्रोबायोटा और कोलेस्ट्रॉल :-

चीज हेल्दी गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में हेल्प कर सकता है। साल 2015 में प्रकाशित हुए एक छोटे अध्ययन के अनुसार, इसका ब्लड कोलेस्ट्रॉल के लेवल पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

सेहत के लिए पीले से भी बेहतर है लाल केला, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप