सेहत के लिए पीले से भी बेहतर है लाल केला, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

केला दुनिया में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है। यह सबसे पौष्टिक फल भंडार है। भोजन के अंत में एक केला खाएं। पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। इसलिए इसे सुपर फूड कहा जाता है। केले की ऐसी किस्में दुनिया भर में हजारों में पाई जाती हैं। इन्हीं में से एक है लाल केला।पीले केले के विपरीत इस लाल केला के अद्वितीय स्वास्थ्य लाभ हैं। लाल केले पीले केले से छोटे होते हैं इसमें पीले केले की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। लाल केला आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके आइये जानते हैं लाल केले के फायदों के बारे में।लाल केले की उपज मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया में होती है। इसके अलावा, वेस्ट इंडीज, मेक्सिको और अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी इसकी खेती की जाती है। भारत में इसकी खेती मुख्य रूप से कर्नाटका के आस-पास के क्षेत्रों में होती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको लाल केले से मिलने वाले फायदों (Health Benefits of Red Banana) के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कैसे यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है ।

1.किडनी के स्वास्थ्य के लिए अच्छा- जैसा कि सभी जानते हैं, पोटेशियम किडनी की पथरी को रोक सकता है। लाल केले पोटैशियम से भरपूर होते हैं। यह आपके शरीर में कैल्शियम को संतुलित करने में भी मदद करता है। इससे शरीर की हड्डियां स्वस्थ और मजबूत रहती हैं।

2.बालों को झड़ने से रोकता है- बालों का रंग निखारता है और बालों को झड़ने से रोकता है। लाल केले को नारियल तेल या सरसों के तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं। ऐसा करने से बाल झड़ना बंद हो जायेंगे.

3. धूम्रपान छोड़ने में मदद करता है- लाल केले में मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है, जो धूम्रपान करने की इच्छा को कम करता है। यह आपको ऊर्जा और पूर्णता का एहसास भी देता है, जो आपको मानसिक समस्याओं से निपटने में मदद करता है। धूम्रपान की समस्या को कम करने का यह एक बेहतरीन तरीका है।

4.रक्त को शुद्ध करना- इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन रक्त को शुद्ध करते हैं और हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करते हैं। लाल केले में मौजूद विटामिन बी6 शरीर में प्रोटीन को संतुलित करने के साथ-साथ लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में भी मदद करता है।

5. वजन कम करने के लिए- लाल केले का सेवन करने से शरीर का वजन कम होता है। भूख को नियंत्रित करता है. साथ ही इसमें मौजूद फाइबर आपको बार-बार भूख नहीं लगने देता। वेटलिफ्टर्स चावल की जगह लाल केला खा सकते हैं।

6. रोग प्रतिरोधक क्षमता- पोषक तत्वों से भरपूर लाल केला फल हमें कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है जो वर्तमान में हमें परेशान कर रही हैं। इस लाल केले के फल के सेवन से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इनमें विटामिन सी और विटामिन बी6 प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हैं।

7.पाइल्स से बचाए- लाल केले में मौजूद हाई फाइबर की मात्रा कब्ज और पाइल्स से छुटकारा दिलाता है। दरअसल, इसमें मौजूद शुगर में एंटी-बायोटिक गुण होते हैं, जो पाइल्स से राहत दिलवाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें:

गर्मियों में करें ठंडी तासीर वाली लौकी का सेवन मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे