क्या आपको पता है, सब्जियों के छिलके हमारे स्वास्थ के लिए है बेहद फायदेमंद

सब्जियों में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। लेकिन क्या आपको इनके छिलकों के फायदों के बारे में भी मालूम है? बता दें, इनमें बहुत से न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जिन्हें खाने से बहुत सी शरीरिक समस्या भी दूर होती हैं।

कुछ सब्जियां तो ऐसी भी हैं जिनके छिलके उतारकर खाने से ज्यादा फायदा उनके छिलके के सेवन से होता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ सब्जियों के बारे में बताएंगे जिनके छिलकों को खाना आपको बहुत हेल्थ बेनेफिट्स पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

कद्दू से :-

कद्दू को कई घरों में बड़े ही शौक से खाया जाता है। कुछ लोगो को यह नहीं पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं के इसके छिलके को खाने से आप स्किन पर होने वाले फ्री-रैडिकल डैमेज से बच सकते हैं। इसमें बीटा कैरोटीन से लेकर जिंक भी पाया जाता है जो कि हमारी शारीरिक क्षमता को मजबूत बनाता है।

लौकी से :-

लौकी को हम बॉटल गार्ड के नाम से भी जानते है। इसके छिलके भी गुणों की खान हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसलिए इसके छिलके को फेकने से बचना चाहिए हैं। स्वाद बढ़ाना है तो इसके छिलकों को आप एयर फ्रायर में फाई करके भी कुछ मसाले डालकर खा सकते हैं।

आलू से :-

आलू को सभी सब्जियों का राजा कहा जाता है। आलू हर सब्जी में देखने को मिल ही जाता है। इससे कई डिशेज तैयार की जा सकती हैं। अगर आप भी इसके छिलकों को फेंक देते हैं तो यकीन मानिए आप सेहत को होने वाले कई फायदों को मिस कर देते हैं। विटामिन बी, फाइबर, आयरन और कैल्शियम इनमें खूब पाया जाता है।

शकरकंद से :-

शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसमें विटामिन ए अच्छी मात्रा में होता है जो आपकी आँखों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें विटामिन सी, पोटेशियम और आयरन भी पाया जाता है। इसलिए इसके छिलकों को वेस्ट मत जाने दीजिए, इन्हें खाकर अपनी इम्यूनिटी दुरुस्त बनाइए।

खीरा से :-

सैलेड के रूप में शौक से खाया जाने वाला खीरा पोटैशियम, विटामिन के और फाइबर से भरपूर होता है। वेट लॉस के लिए भी ये बढ़िया माना गया है। इसे छिलके खाने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी दुरुस्त रहेगा।

यह भी पढ़े:

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी सर्च कर रहे युवाओं के लिए है सुनहरा मौका,यहाँ करे आवेदन