साल 2018 का वो समय जब पूरा देश एक ही सवाल पूछ रहा था – ‘विंक गर्ल कौन है?’ वह लड़की जिसने अपनी आंख मारकर पूरी इंटरनेट दुनिया को हिला दिया था, वह थी प्रिया प्रकाश वारियर। एक छोटी सी क्लिप में अपनी प्यारी सी आंख मारी और तुरंत ही वह वायरल हो गईं। सोशल मीडिया से लेकर गूगल सर्च तक, हर जगह बस उन्हीं की चर्चा हो रही थी। उनकी मुस्कान, आंखों का जादू और अदाएं लोगों को दीवाना बना रही थीं। महज कुछ सेकंड्स के वीडियो ने उन्हें नेशनल क्रश बना दिया था।
वायरल वीडियो ने बदल दी जिंदगी
वह 18 साल की थीं जब मलयालम फिल्म ‘ओरु अडार लव’ का एक टीजर सोशल मीडिया पर छा गया। इस वीडियो में प्रिया एक क्लासरूम में अपनी आंखों से आकर्षण पैदा करती हैं और बस इसी ने उन्हें रातों-रात इंटरनेट का सेंसेशन बना दिया। ‘माणिक्य मलाराया पूवी’ गाने के साथ यह वीडियो वायरल हुआ और इससे प्रिया प्रकाश ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली शख्सियत बन गईं।
निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ा
गूगल की रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में प्रिया प्रकाश ने अपनी लोकप्रियता से कई बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया। इस सूची में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास चौथे स्थान पर थे, जबकि प्रिया सबसे ऊपर थीं। पूरे देश के दिलों पर अपनी राज करने वाली प्रिया प्रकाश ने सेलिब्रिटी शादियों के बावजूद अपनी जगह बना ली थी।
अब कहां हैं प्रिया प्रकाश वारियर?
अब सात साल बाद, प्रिया पूरी तरह से एक फिल्म अभिनेत्री बन चुकी हैं। 25 साल की हो चुकीं प्रिया अब न केवल मलयालम फिल्मों में बल्कि तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी सक्रिय हैं। उनके पास 7 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अब तक ‘इश्क’, ‘4 इयर्स’, ‘श्रीदेवी बंगलो’, ‘चेक’, और ‘ब्रो’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। जल्द ही वह तमिल फिल्म ‘निलावुकु एन मेल ऐन्नादी कोबम’ में नजर आएंगी। इसके अलावा खबरें हैं कि वह रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का भी हिस्सा बन सकती हैं।
नई फिल्म का इंतजार
प्रिया की आखिरी फिल्म ‘विष्णु प्रिया’ 21 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके निखरे हुए लुक और दमदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया। एक समय में केवल एक आंख मारने वाली प्रिया अब साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का एक स्थापित चेहरा बन चुकी हैं और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।
यह भी पढ़ें:
करेले का जूस: बढ़े हुए यूरिक एसिड को करे कंट्रोल, गठिया और डायबिटीज में भी है असरदार
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check