कई लोगों के होंठ तो हर मौसम में फटते रहते हैं चाहे ठंढ़ी हो या गर्मी. अगर आपको भी होंठ के ड्राई होने फटने या कालेपन की प्रॉब्लम हो तो उसके लिए आपको किसी महंगे लिप बाम या इलाज की आवश्यकता बिलकुल भी नहीं है. होंठ को मुलायम बनाने के लिए आपके खानपान का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है. साथ ही पानी की कमी के कारण भी होठ फटते हैं. वहीं कई बार तो विटामिन बी12 की कमी के कारण होंठ काले भी हो जाते हैं. इसलिए इन चीजों का खास ध्यान रखना चाहिये. तो आइये जानते है होठो का कैसे रखें ख्याल।
अगर आपके होंठ वैसलीन लगाने और पानी पीने के बाद भी सूखे और फटे रहते हैं तो आपके लिए यहां एक नेचुरल होममेड लिप बाम बनाना बताया जा रहा हैं. इसे घर पर बना लिया तो आपको किसी लिपस्टिक या लिप बाम की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी.
बी वैक्स (शिया बटर या कोकोआ बटर भी आप साथ में ले सकते हैं, लेकिन न मिले तो केवल बी वैक्स भी काम कर सकता है)
नारियल का तेल
वैसलीन
विटामिन ई तेल
चुकंदर का रस
बनाने की विधि:-
घर पर लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले बी वैक्स (शिया बटर, कोको बटर ऑप्शनल) एक कटोरी में 2 इंच तक लें. इस कटोरी को एक गर्म पानी के बाउल में रख दें. जब ये पिघल जाए तो इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल 2 चम्मच वैसलीन, 1 विटामिन ई कैप्सूल और कुछ बूंद चुकंदर का रस मिला दें उसके बाद फ्रिज में रख दें. कुछ देर में ये जम जाएगा और आपका होममेड लिप बाम तैयार हो जायेगा.
होठों पर लिप बाम लगाने के कुछ फायदे :-
वैसे तो होठों पर हर मौसम में लिप बाम लगाना चाहिए. लिप बाम लगाने से होठों में नमी बनी रहती है.
लिप बाम लगाने से होठों को धूप, हवा और प्रदूषण से सुरक्षा मिलती है.
फटे होठों को ठीक करने के लिए लिप बाम लगाया जाता है. लिप बाम लगाने से होठों का रूखापन हमेशा के लिए दूर हो जाता है और होंठ मुलायम हो जाते हैं.
आप नारियल तेल या घी को लिप बाम के रूप में लगा सकते हैं.
लिप बाम लगाने का सही तरीका:- आप दिन में तीन से चार बार होममेड लिप बाम लगा सकती हैं. इससे होंठ रूखे भी नहीं होंगे और होठ मुलायम भी रहेंगे.
अगर आप भी खूबसूरत और चमकदार होंठ चाहती हैं तो आपको रोजाना लिप बाम लगाना चाहिए. होठों की सेहत के लिए घर पर बना लिप बाम बहुत असरदार होता है. इससे होठों पर प्राकृतिक चमक बनी रहेगी.
यह भी पढ़े :-
ऐसे हल्दी का करें सेवन, पेट-कमर की चर्बी भी हो जाएगी गायब और वजन होगा कम
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check