ऐश्वर्या राय विश्व सुंदरी रही हैं और उनकी खूबसूरती आज भी वैसी ही है। इंडियन्स ही नहीं हॉलीवुड स्टार भी उनके फैंस हैं। कुछ दिनों पहले किम कार्दशियन ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की थी। अब एक हॉलीवुड स्टार का भी वीडियो सामने आया है। इसमें वो उनकी ब्यूटी की तारीफ करते हुए अपनी पत्नी के ही सामने ऐश्वर्या से फ्लर्ट करता दिख रहा है। ये एक्टर कोई और नहीं हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड मूवी ‘डेडपूल एंड वुलवरीन’ के स्टार ह्यू जैकमैन हैं। इनका एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर फिर से वायरल है। इसमें ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान दिख रहे हैं।
ह्यू जैकमैन ने की ऐश्वर्या राय की तारीफ
वायरल वीडियो में ह्यू जैकमैन एक अवॉर्ड लेते समय जमकर ऐश्वर्या की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। वो कहते हैं- “धन्यवाद, ऐश। मुझे बताया गया कि दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मेरा परिचय करवाएगी और मुझे लगा कि वो मेरी पत्नी होगी। और मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं बहुत होशियार आदमी हूं और इसलिए भी क्योंकि मेरी पत्नी आगे की पंक्ति में बैठी है।”
एक्टर ने आगे कहा -“लेकिन ऐश, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप वाकई बहुत खूबसूरत अभिनेत्री हैं। सबसे खूबसूरत अभिनेत्री नहीं (अपनी पत्नी की ओर इशारा करते हुए) लेकिन बहुत खूबसूरत अभिनेत्री हैं। लेकिन हमें यहां बुलाने के लिए FICCI का धन्यवाद। मुंबई, भारत में आना हमारे लिए एक सपना है। हम यहां आने के लिए बहुत उत्सुक थे।”
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check