प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग पूरी कर ली है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म सेट की कुछ बीटीएस फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस खून से लथपथ नजर आ रही हैं। इसके पहले भी प्रियंका ने फिल्म ‘द ब्लफ’ से कई फोटोज शेयर कर शूटिंग की अपडेट दी है।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की खून से लथपथ फोटोज
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज शेयर की हैं उनमें वो खून से लथपथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म ‘द ब्लफ’ के सेट से ये बीटीएस फोटोज को शेयर किया है। प्रियंका की इन फोटोज को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि उनकी आने वाली फिल्म में भर-भर के एक्शन सीन्स हैं। प्रियंका के हाथ की उंगलियों पर भी कई कट लगे हुए नजर आ रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए प्रियंका ने खास कैप्शन भी लिखा है।
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा “#TheBluff की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं. ये उनके लिए बहुत मजेदार वक्त रहा। शूटिंग का ये आखिरी हफ्ता था। जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दूं कि मैं एक फिल्म के सेट पर हूं और यह सब दिखावा है। समुद्री लुटेरों के जहाज़ों पर 1800 का दशक हिंसक समय था।”
प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट
प्रियंका की एक फोटो में उनका हाथ दिख रहा है, जिससे पता चलता है कि वह काफी साहसिक दौर से गुजर चुकी हैं। एक वीडियो क्लिप में, वह अपने हेयरड्रेसर से मजाकिया अंदाज में पूछती हैं, ‘आप जले हुए बाल कैसे बनाते हैं?’ बाद में सेट पर अपने अनुभव को ग्लैमरस लाइफ कहती हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check