बनारस के लक्ष्मण आचार्य को बनाया गया असम और मणिपुर का राज्यपाल

भारतीय जनता पार्टी के वाराणसी जिले के सम्मानित नेता लक्ष्मण आचार्य जो अबतक सिक्किम राज्य के गर्वनर रहे, उन्हें असम और मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से देश के कई राज्यों के राज्यपालों के पद पर नये महामहिमों को दायित्व सौंपी गई है।

भारत के राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति जी ने इसके अलावा हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल, ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल, संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल, रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल, सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल, सी.पी. राधाकृष्णन, तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल, महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

इसके अलावा असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब के राज्यपाल नियुक्त किए गया है और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

यह भी पढ़े :-

आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें यह चीजें