क्या व्यायाम से गठिया को नियंत्रित किया जा सकता है? जानिए गठिया रोग में व्यायाम से जुड़ी सावधानियां

आर्थराइटिस यानी जोड़ों के दर्द की समस्या, यह समस्या आमतौर पर बढ़ती उम्र के लोगों को परेशान करती है। लेकिन आज के समय में गलत खान-पान और खराब दिनचर्या के कारण कम उम्र के लोग भी गठिया की समस्या का शिकार हो रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या गठिया में तेज दर्द के दौरान व्यायाम किया जा सकता है?बता दें कि लोगों को पता ही नहीं होता कि तेज दर्द में एक्सरसाइज करने से समस्या बढ़ सकती है या घट सकती है। ऐसे में लोग अधूरे ज्ञान के चलते दर्द को कम करने के लिए गलत तरीकों को अपनाना शुरू कर देते हैं और गठिया की समस्या को बढ़ा लेते है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अर्थराइटिस के मरीजों के लिए दर्द के दौरान एक्सरसाइज करना कितना जरूरी है कितना नुकसानदेह। साथ ही बरतने वाली सावधानी के बारे में भी जानेंगे।

क्या व्यायाम से गठिया को नियंत्रित किया जा सकता है?

नहीं, व्यायाम से गठिया को रोका जरूर जा सकता है लेकिन इसे जड़ से ख़त्म नहीं किया जा सकता। हालाँकि, कुछ व्यायाम हैं जो गठिया के लक्षणों को काफी हद तक कम कर सकते हैं लेकिन इस समस्या पर काबू पाना मुश्किल है।

गठिया के दर्द को कम करने में व्यायाम कितना फायदेमंद है?

आपको बता दें कि अगर किसी व्यक्ति को गठिया के दौरान बहुत अधिक दर्द होता है तो डॉक्टर उस समय व्यायाम कम करने की सलाह देते हैं। खासतौर पर अत्यधिक शारीरिक गतिविधि (दौड़ना, कूदना) वाले व्यायाम गठिया की समस्या को और बढ़ा सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि व्यायाम से मांसपेशियों पर अधिक प्रभाव पड़ सकता है और व्यक्ति का दर्द बढ़ सकता है। ऐसे में एक्सरसाइज करने से पहले एक बार विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

गठिया के लिए व्यायाम के दौरान किये जाने वाले व्यायाम

1- गठिया रोग के दौरान व्यक्ति को सीमित मात्रा में व्यायाम करना चाहिए। खासकर जब दर्द बहुत ज्यादा हो. वर्कआउट या व्यायाम कम करने से हड्डी को आराम मिल सकता है। इसके अलावा उन व्यायामों से भी दूर रहें जो दर्द बढ़ा सकते हैं। ऐसे व्यायाम से बचें जो जोड़ों पर बहुत अधिक दबाव डालता हो।

2-व्यायाम के दौरान प्रभावित हिस्से पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रभावित क्षेत्र पहले से ही काफी कमजोर है। ऐसे में अगर व्यक्ति उस हिस्से पर ज्यादा जोर देता है तो इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

3 – किसी को देखकर या अपने मन से व्यायाम का चयन न करें। अपनी दिनचर्या में केवल उन्हीं व्यायामों को शामिल करें जो जोड़ों को मजबूत कर सकें।

गठिया में हल्के दर्द के दौरान कौन से व्यायाम किए जा सकते हैं?

गठिया रोग में हल्का दर्द महसूस होने पर व्यायाम किया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं निम्नलिखित एक्सरसाइज के बारे में-

1- स्ट्रेचिंग करें: स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के जरिए गठिया से राहत पाई जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक्सरसाइज आपके शरीर के साथ-साथ आपकी मांसपेशियों को भी लचीला बनाती है। बिना अधिक स्ट्रेचिंग किए केवल उतनी ही स्ट्रेचिंग करें जितनी आप कर सकते हैं। अधिक व्यायाम करने से गठिया का दर्द बढ़ सकता है।

2 – चेयर एक्सरसाइज करें : जैसा की नाम से ही पता चल रहा है ये एक्सरसाइज कुर्सी के माध्यम से की जाती है। इसे करने से शरीर ललीचा बनता है, जिससे वो और ज्यादा गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में जोड़ सकता है।

अर्थराइटिस के दौरान होने वाले दर्द से लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में लोग एक्सरसाइज की मदद से इस समस्या को दूर करने की कोशिश करते हैं। बता दें कि गठिया के दर्द के लिए एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। वरना ये समस्या और बढ़ सकती है। इसके अलावा यदि एक्सरसाइज करने से दर्द और बढ़ गया है तो तुरंत एक्सपर्ट को दिखाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

कद्दू के फूल के सेवन से मिलते है विभिन्न बेमिसाल लाभ