टीवी पर हमने बहुत सारे रियलिटी शो देखे हैं, लेकिन कौन बनेगा करोड़पति आज भी हर फैंस के दिल में एक खास जगह रखता है. जब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं इस शो को होस्ट करते हैं तो और भी ज्यादा चार चांद लग जाते हैं. लेकिन कुछ लोग इस बात से वाकिफ नहीं होंगे एक समय था जब जया बच्चन केबीसी में होस्ट की भूमिका निभाने के बिग बी के फैसले से खुश नहीं थीं.
बता दें कि फिल्मों में अमिताभ बच्चन को अच्छी भूमिकाएं नहीं मिल रही थीं और किसी भी अभिनेता को बड़े पर्दे को छोड़ छोटे पर्दे पर आना बड़ा रिस्क लगता था. लेकिन बिग बी ने रिस्क लिया. यही वजह थी कि उन्होंने गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के साथ टीवी की ओर रुख करने का फैसला किया था. जब शो का कॉन्सेप्ट अमिताभ बच्चन को समझाया गया तो वह इसके लिए राजी हो गए क्योंकि इसे होस्ट करने के लिए उन्हें अच्छी खासी रकम मिली थी.
जब जया बच्चन ने खुलासा किया कि वह कभी नहीं चाहती थीं बिग बी केबीसी में काम करें
उन दिनों लोग टीवी को फिल्मों के सामने बहुत छोटा माध्यम मानते थे. हालांकि बहुत से लोग ही नहीं, यहां तक कि अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भी टेलीविजन में काम करने के उनके फैसले के बारे में खुश नहीं थीं. एक इंटरव्यू में जया बच्चन ने खुलासा किया था कि जब उनके पति अमिताभ बच्चन अपने अभिनय करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे थे.
एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे अमित को कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करने का प्रस्ताव मिला. जया ने बताया कि वह इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के बिग बी के फैसले के साथ नहीं थीं क्योंकि उन्हें लगा था कि इससे एक अभिनेता के रूप में यह प्लेटफॉर्म उनकी छवि के अनुसार नहीं है.
बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ शो इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है. साथ ही इस सीजन को अपना पहला करोड़पति भी मिल गया है.
यह भी पढे –
दो-दो शादी के बाद भी इस हसीना पर दिल हार गए थे Akkineni Nagarjuna
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check