शिक्षक संवाद के जरिए आनंद पुष्कर के पक्ष में जनसंपर्क अभियान तेज

जीरादेई (सिवान)। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी इंजीनियर आनंद पुष्कर के समर्थन में जीरादेई प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में सोमवार को शिक्षक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा ने शिक्षकों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया और आनंद पुष्कर के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के तहत जयप्रकाश उच्च विद्यालय, विजयीपुर, पीएम श्री दुर्गा उच्च विद्या मंदिर, विष्णुपुरा बाजार, राजेंद्र सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, लोहगाजर, धज्जू सिंह विद्यालय सह इंटर कॉलेज, भरथुईगढ़, उमाकांत उच्च विद्यालय, नरेंद्रपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सह उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलईपुर, महेंद्र उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, राजवंशी देवी उच्च विद्यालय तथा प्रतीक कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शिक्षकों के साथ संवाद किया गया।

इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं, अपेक्षाओं और शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा ने शिक्षकों से आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षकों का विश्वास, सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत चुनावी अभियान की महत्वपूर्ण ताकत है। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को भी दोहराया।

कार्यक्रमों में सिवान जिला के चुनाव प्रभारी एवं बड़हरिया विधायक इंद्रदेव पटेल भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जदयू नेता मोहन राजभर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिबू शम्स, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, जीरादेई प्रखंड जदयू अध्यक्ष कृष्णा पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष सतेन्द्र कुशवाहा, समाजसेवी शशि कुशवाहा तथा विधायक के निजी सलाहकार विनोद कुशवाहा सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए।

शिक्षक संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से एनडीए समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों से संपर्क बनाए रखने तथा उनके मुद्दों को सुनने पर जोर दिया।