जानेमाने अभिनेता-गायक राकेश मिश्रा का होली स्पेशल गाना होली खेले राम लला रिलीज हो गया है। होली खेले राम लला गाना गिरिराज म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज किया गया है।गाने में राकेश मिश्रा का जलवा देखने को मिल रहा है। गाने के म्यूजिक वीडियो में तोशी द्विदेदी भी नज़र आयीं हैं। राकेश मिश्रा ने गाना होली खेले राम लला को होली का अब तक का सबसे कमाल का गाना बताया है।
उन्होंने कहा कि होली सबों के घरों में खुशियों का रंग लेकर आये और इससे पहले होलिका दहन में अपनी बुराइयों को दहन कर देना चाहिए। मैं आग्रह करूंगा कि आप सब भी खुशियों भरी होली के साथ संगीत का आनंद लें और हमारे गाने को खूब एन्जॉय करें।
इसे हमने आपके लिए बेहद मेहनत से बनाया है और इस लिए भी उम्मीद है कि आप हमारे गाने को पसंद करेंगे और अपने आशीवाद और प्यार से इसे बड़ा बना दें। गाना होली खेले राम लला के गायक राकेश मिश्रा हैं। निर्माता मुकेश गिरी (रंकु) हैं। संगीत छोटू रावत का है और गीतकार रजनीश चौबे हैं। वीडियो डायरेक्टर अलोक सिंह हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check