साक्षी शिवानी और श्वेता यादव का होली गीत ‘होली में लाज लागता’ रिलीज

गायिका साक्षी शिवानी और अभिनेत्री श्वेता यादव का होली गीत ‘होली में लाज लागता’ रिलीज हो गया है।होली गीत ‘होली में लाज लागता’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को साक्षी शिवानी ने गाया है। वहीं गाने में श्वेता यादव नजर आ रही हैं।

होली गीत ‘होली में लाज लागता’ के वीडियो में दिखाया गया है कैसे एक पति का स्वैग धारण कर एक युवा महिला पूड़ी पकवान बना रही गृहणी श्वेता यादव के पास आती है और होली खेलने लगती है, जिसे श्वेता मना करते हुए कहती है कि… ‘पुआ पूड़ी छनही में भईनी हैरान, होली खेले खातिर जनि करा परेशान, जनि करी बेशर्मी आज, लागता हमरा लाज… ए राजा जी लागता हमरा लाज…’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।

इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।