नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों के योगदान को याद किया है।
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुलिसकर्मियों के योगदान को याद करते हुए लिखा कि पुलिस स्मृति दिवस हमारे पुलिस कर्मियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त करने का अवसर है, जो अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देते हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने से लेकर अपराधों से लड़ने, आपातकालीन स्थितियों में मदद करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तक, उनका योगदान अमूल्य है। हम उन बहादुर पुलिस कर्मियों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका साहस, अटूट समर्पण और सर्वोच्च बलिदान हमारे देश की स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check