एक जापानी महिला अपनी सहेली के साथ सिंगापुर की सड़कों से गुजर रही थी।
तभी एक महिला ने अपने प्रेमी को खिड़की के बाहर धक्का दिया जो नीचे रखे कूड़ेदान में जा गिरा।
यह देखकर जापानी महिला ने अपनी सहेली से कहा – ये सिंगापुरी महिलाएं बहुत फिजूलखर्च होती हैं।
वो कैसे ? सहेली ने पूछा ।
अब देखो न ! यह आदमी अभी और चार-पांच साल इसके काम आ सकता था।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
एक लड़की अपने बॉय-फ्रेंड को अपनी माँ से मिलाने घर लेकर गई.
वहाँ से लौटकर
लड़की – मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आये.
लड़का – कुछ भी हो पर शादी मैं तुमसे ही करूँगा …
आंटी से कहना, मुझे भूल जाएँ !😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
एक आदमी की बीवी लापता हो गई.
उस आदमी ने अखबार में बीवी की गुमशुदगी का इश्तहार कुछ इस तरह छपवाया –
“मेरी बीवी पिछले पांच दिनों से लापता है. जो कोई भी उसकी खोज-खबर मेरे पास लाएगा या उसे खोजने की कोशिश करेगा… वह अपनी जान से हाथ धो बैठेगा !”😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
रमेश ने शौक-शौक में व्रत रख लिया।
रमेश ( पत्नी से ) – देखो सूरज डूब चुका है, अब खाना खाते है।
पत्नी ( रमेश से ) – नहीं जी।
रमेश – देखो डूबा या नहीं
पत्नी – नहीं जी…
रमेश – लगता है ये मुझे साथ लेकर ही डूबेगा।😜😂😂😂😛🤣
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check