फैटी लिवर यानी Liver Fatty Disease आजकल बहुत आम हो गया है। अगर समय रहते सही डाइट और हेल्दी आदतें न अपनाई जाएं, तो यह लिवर की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में कुछ घरेलू जूस बेहद असरदार साबित होते हैं।
4 सब्जियां जो फैटी लिवर में हैं सुपरफूड
- गाजर – गाजर में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन A होता है। यह लिवर में जमा टॉक्सिन्स को हटाने में मदद करता है।
- चुकंदर (Beetroot) – चुकंदर लिवर की सफाई के लिए सबसे फेमस है। इसमें मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
- खीरा (Cucumber) – खीरा हाई वाटर कंटेंट और मिनरल्स से भरपूर है। यह लिवर से अतिरिक्त फैट और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
- पालक – पालक में क्लोरिफिल और फाइबर होते हैं, जो लिवर की कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं और जमा फैट को कम करते हैं।
जूस बनाने और पीने का तरीका
- 1 गाजर, 1 चुकंदर, 1/2 खीरा और एक मुट्ठी पालक लें
- इन्हें अच्छी तरह धोकर ब्लेंडर में डालें
- जरूरत अनुसार थोड़ा पानी डालकर जूस बनाएं
- रोजाना सुबह खाली पेट पिएं, ताकि लिवर पूरी तरह फायदा उठाए
टिप: जूस तुरंत पिएं, देर से रखने पर पोषक तत्व कम हो सकते हैं।
और क्या करें
- तेल और तैलीय भोजन कम करें
- शराब से दूरी बनाएं
- दिनभर 8–10 गिलास पानी पिएं
- नियमित एक्सरसाइज या हल्की वॉक करें
फैटी लिवर में ये 4 सब्जियों का जूस घी की तरह लिवर की गंदगी पिघलाने में मदद करता है। इसे रोजाना सेवन करने से लिवर की कार्यक्षमता सुधरती है, फैट कम होता है और शरीर पूरी तरह डिटॉक्स रहता है। हेल्दी डाइट और जूस के साथ लाइफस्टाइल में बदलाव भी जरूरी है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check