सुबह के समय जब हम उठते हैं तो अक्सर मुंह से आने वाली बदबू (Morning Breath) हमारी सबसे पहली चिंता बन जाती है — ख़ासकर तब जब सामने वाला व्यक्ति इसे महसूस करे। यह सिर्फ शर्मिंदगी का कारण नहीं, बल्कि कई बार शरीर में छुपी स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है।
विशेषज्ञों की मानें तो मुंह की सफाई के साथ-साथ पाचन तंत्र और खानपान की आदतें भी इस समस्या को बढ़ाने या कम करने में भूमिका निभाती हैं। अच्छी बात यह है कि इस परेशानी को कुछ सरल घरेलू उपायों से दूर किया जा सकता है, वो भी बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के।
क्यों आती है सुबह के वक्त मुंह से दुर्गंध?
रातभर मुंह सूखा रहना (Saliva Production कम होना)
मुंह में बैक्टीरिया की अधिकता
दांतों और जीभ पर जमी गंदगी
कब्ज़ या अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याएं
हाई प्रोटीन डाइट या प्याज-लहसुन का अत्यधिक सेवन
धूम्रपान या शराब की आदत
इन 4 घरेलू उपायों से पाएं मुंह की बदबू से छुटकारा
गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारे करें
नमक में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। सोने से पहले और सुबह उठकर गुनगुने पानी में नमक मिलाकर कुल्ला करने से मुंह के बैक्टीरिया कम होते हैं और दुर्गंध घटती है।
जीभ की सफाई को न करें नजरअंदाज
बहुत से लोग ब्रश तो करते हैं लेकिन जीभ साफ नहीं करते। जबकि जीभ पर सबसे ज्यादा बैक्टीरिया जमा होते हैं। रोज सुबह जीभ स्क्रेपर से सफाई करें।
धनिया या पुदीना चबाएं
धनिया और पुदीना दोनों में नैचुरल एंटीबैक्टीरियल और फ्रेशनिंग गुण होते हैं। कुछ पत्तियां चबाने से न सिर्फ मुंह तरोताज़ा होता है, बल्कि दुर्गंध भी दूर होती है।
नींबू और शहद का सेवन
नींबू का रस और शहद मिलाकर गर्म पानी में डालकर पीने से पेट साफ रहता है और मुंह की दुर्गंध भी कम होती है। ये पाचन को सुधारता है और मुंह के बैक्टीरिया पर भी असर डालता है।
कुछ अतिरिक्त सुझाव जो आपकी मदद करेंगे
रात को सोने से पहले ब्रश और माउथवॉश का प्रयोग करें
दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं ताकि मुंह सूखा न रहे
मीठी चीजें और कैफीन युक्त पदार्थ कम लें
समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराएं
यह भी पढ़ें:
दूध के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check