ढाई लाख के निवेश से शुरू करें ‘पेपर प्लेट’ मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस, 5 साल में बन सकते हैं करोड़पति

यदि आप कम पूंजी में अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। बढ़ते पर्यावरणीय जागरूकता और सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर बैन के बाद पेपर प्लेट और डिस्पोजेबल प्रोडक्ट्स का कारोबार तेजी से उभर रहा है। आप सिर्फ ₹2.5 लाख के निवेश में इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं और अगले 5 साल में करोड़ों का टर्नओवर हासिल कर सकते हैं।

क्यों है पेपर प्लेट बिजनेस फायदे का सौदा?
भारत में शादियों, आयोजनों और स्ट्रीट फूड सेक्टर में पेपर प्लेट की भारी मांग है। प्लास्टिक की बजाय इको-फ्रेंडली विकल्पों की मांग बढ़ रही है, जिससे यह बिजनेस कम लागत में हाई प्रॉफिट मार्जिन देता है।

इसके अलावा, सरकार द्वारा लघु उद्योगों को सब्सिडी, लोन और प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। ऐसे में नए उद्यमियों के लिए यह एक शानदार अवसर हो सकता है।

कितनी होगी शुरुआती लागत?
मशीनरी: ₹1.2 से ₹1.5 लाख (ऑटोमैटिक पेपर प्लेट मशीन)

कच्चा माल: ₹30,000 (पेपर रोल, डाई आदि)

स्थानीय रेंट/इंफ्रास्ट्रक्चर: ₹20,000–₹30,000 (छोटे स्केल पर)

अन्य खर्चे (पैकिंग, बिजली, लेबर आदि): ₹40,000–₹50,000
कुल निवेश: ₹2.5 लाख तक

कितनी होगी कमाई?
एक मशीन से आप दिन में 5000–10000 प्लेट बना सकते हैं।

यदि आप रोज़ाना 8000 प्लेट बनाते हैं और प्रति प्लेट ₹0.40 का प्रॉफिट कमाते हैं, तो:

₹3,200/दिन,

₹96,000/महीना

साल में ₹11–12 लाख तक का मुनाफा, जो हर साल बढ़ सकता है।

5 साल में यदि स्केल बढ़ाएं और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तैयार करें, तो ₹1 करोड़+ का टर्नओवर संभव है।

कहां से लें मशीन और ट्रेनिंग?
MSME पोर्टल,

KVIC,

PMEGP स्कीम,

YouTube पर दर्जनों ट्रेनिंग वीडियो

लोकल मशीन विक्रेता या B2B पोर्टल (IndiaMART, TradeIndia)

यह भी पढ़ें:

IPL बनी BCCI की “सोने की खान”: एक टूर्नामेंट से ₹5761 करोड़ की कमाई, रणजी जैसे टूर्नामेंटों में भी है अपार संभावनाएं