ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के लिए कौशल हेतु नाबार्ड ने आयोजित की कार्यशाला

देहरादून में नाबार्ड की कार्यशाला और क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, युवाओं के कौशल विकास और पलायन की समस्या के समाधान पर मंथन किया गया। बैठक का विषय- ग्रामीण उत्तराखंड में स्थानीय आजीविका के लिए कौशल अंतराल को कम करना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और पलायन रोकने के लिए जिला स्तर की रणनीतियां तैयार करना था।

बैठक में विशेषज्ञों ने कहा कि विभिन्न विभागों और योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा सकता है। साथ ही इससे लाभार्थियों तक योजनाओं का बेहतर लाभ पहुंचाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी मदद मिलेगी। नाबार्ड ने ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पलायन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।