TMC विधायक मदन मित्रा के 7 ठिकानों पर ईडी का छापा

पश्चिम बंगाल के नगर निकाय भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा के ठिकानों पर छापेमारी की है। कोलकाता में उनके जुड़े सात परिसरों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

यह कार्रवाई नगर निकायों में कथित अवैध भर्ती मामले की जांच के तहत की जा रही है। जांच एजेंसी का आरोप है कि अयोग्य उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने के बदले रिश्वत ली गई और भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं बरती गईं। ED के अनुसार, नकदी और सोने के बदले नियुक्तियां किए जाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि 125 से अधिक कथित अवैध नियुक्तियों से जुड़े मामलों को लेकर यह छापेमारी की जा रही है।