चेरी टमाटर को डाइट में शामिल करने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानिए कैसे खाएं इन्हें

आहार में पोषण की कमी से आपको कई समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। पोषण की कमी के कारण आप कमजोरी और थकान समेत कई बीमारियों से पीड़ित होने लगते हैं। इससे बचने के लिए विशेषज्ञ आपको अपने आहार में उचित बदलाव करने की सलाह देते हैं। बाज़ार में आसानी से उपलब्ध चेरी टमाटर आपको पर्याप्त पोषण प्रदान करते हैं।इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। हेल्थलाइन के अनुसार, चेरी टमाटर में कैलोरी, कार्ब्स, प्रोटीन, वसा, फाइबर, शुगर, सोडियम, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम और कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा अन्य विटामिन, खनिज, अमीनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। आइए आगे जानते हैं चेरी टमाटर के फायदे और इसे खाने के सही तरीके के बारे में।

चेरी टमाटर खाने के फायदे –

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद- चेरी टमाटर पर किए गए शोध से पता चला कि इसमें मौजूद पौधे के यौगिक नसों की दीवारों पर मौजूद एंडोथेलियल कोशिकाओं की रक्षा करके हृदय रोग के खतरे को कम कर सकते हैं। साथ ही, यह आपके रक्त में प्लेटलेट्स को जमने से भी रोकता है। प्लेटलेट्स के जमने से रक्त का थक्का जम सकता है और दिल का दौरा या स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

पाचन में सुधार- चेरी टमाटर में मौजूद फाइबर न केवल वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है, बल्कि पाचन में भी सुधार करता है। आहारीय फाइबर मल त्याग को नियंत्रित करने में मदद करता है, कब्ज को रोकता है और स्वस्थ आंत माइक्रोबायोम को बढ़ावा देता है। अपने आहार में चेरी टमाटर शामिल करने से पाचन और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।

हाईड्रेशन और स्किन हेल्थ-चेरी टमाटर में करीब 90 प्रतिशत जल पाया जाता है। हाइड्रेट रहने का यह एक बेहतरीन विकल्प है। खास गर्मी के दिनों में आप इसके सेवन से हाइड्रेट रहते हैं। स्किन को हेल्दी बनाने के लिए हाइड्रेट रहना बेहद आवश्यक है। वहीं, इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट त्वचा की इलास्टिसिटी को बनाए रखती है और आपको समय से पहले बूढ़ा होने से रोकने में मदद करते हैं।

कैंसररोधी गुण- चेरी टमाटर में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं। चेरी टमाटर का उपयोग विशेष रूप से स्तन और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने के लिए किया जा सकता है। इस विषय पर अन्य शोध अभी भी किए जा रहे हैं।

हड्डियों को मजबूत करें- चेरी टमाटर में विटामिन के पाया जाता है, जो कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं और उनका घनत्व कम नहीं होता। इससे आपको लंबे समय तक हड्डियों की समस्या नहीं होती है।

चेरी टमाटर कैसे खाएं 

  • चेरी टमाटर का सलाद: चेरी टमाटर को आप खीरे, प्याज, गाजर के साथ ही सलाद बनाकर खा सकते हैं।
  • भुने हुए चेरी टमाटर: चेरी टमाटर को जैतून के तेल, लहसुन के साथ मिलाएं, फिर उन्हें तब तक भूनें जब तक कि वह पक न जाएं। इसके बाद इसमें नमक मिर्च व मसाले डालकर सेवन करें
  • चेरी टमाटर ग्रिल्ड: चेरी टमाटर को अन्य सब्जियों और पनीर या टोफू के साथ सीख में पिरोएं, फिर स्वादिष्ट और स्वस्थ भोजन के लिए ग्रिल करें।
  • चटनी के साथ चेरी टमाटर: आप पुदिने या लहसुन की चटनी के साथ चेरी टमाटर का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

जानिए एक्सपर्ट की राय, डायबिटीज में कौन सी दालें नहीं खानी चाहिए