While taking a vitamin D supplement may help manage vitamin D levels, there are also whole foods that can provide more of this vitamin in your daily diet.

विटामिन डी,क्यों है ज़रूरी हमारे शरीर के लिए

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम खुद के लिए बहुत ही कम समय निकाल पाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। इसीलिए हमें अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करना चाहिए और खुद के लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए। हमारे शरीर को प्रोटीन, कैलशियम व विटामिंस की बहुत आवश्यकता होती है। इसके लिए हमें विटामिन व मिनरल्स से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए।

आजकल हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हम अपने शरीर पर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें कई प्रकार के विटामिन्स की आवश्कता होती है जिनमें विटामिन डी भी बहुत महत्वपूर्ण हैं।अब बात आती है कि हम शरीर में विटामिन डी की मात्रा को कैसे नियमित कर सकते हैं। दरअसल इसके लिए हम कुछ विशेष चीज़ों का सेवन कर सकते हैं। इसी के साथ साथ प्राकृतिक स्रोत के रूप में हम सूरज की किरणों पर भी ध्यान दे सकते हैं। जी हाँ, सूरज की किरणों में विटामिन डी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। तो आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से।

क्यों ज़रूरी है Vitamin D:-

विटामिन डी हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है व हड्डियों को मजबूत बनाता है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करता है।

कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए मेडिकल स्टोर्स पर कैप्सूल्स भी उपलब्ध होते हैं जिनका सेवन करके हम अपने शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं।

एक बात का विशेष ख़याल रखना चाहिए कि इन कैप्सूल्स का सेवन करने से पहले डॉक्टरी परामर्श आवश्यक है।