योगासन से ऐसे दूर करे कब्ज की समस्या

इस बिगड़ती जीवनशैली के कारन कब्ज की समस्या होना बहुत आम बात है। कब्ज के कारण रोजमर्रा की रूटीन प्रभावित हो जाती है। मन में चिड़चड़ाहट भर जाती है। घर हो या ऑफिस सभी जगह काम प्रभावित होने लगते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि नियमित रूप से योगासन किये जाएं तो बोवेल मूवमेंट आसानी से हो सकता है। आइये जानते हैं विस्तार से।

योगासन से कैसे दूर कर सकते हैं कब्ज :-

कुछ योगासन ब्लड फ्लो में सुधार कर सकते हैं। इससे पाचन अंगों की मालिश अच्छी तरह हो सकती है। पाचन अंग रिलैक्स हो सकते हैं। आसन शरीर के माध्यम से मल की गति को सुविधाजनक बना सकते हैं। ताड़ासन, बालासन, कटि चक्रासन जैसे योग कब्ज दूर करने में मदद कर सकते हैं।

ताड़ासन :-

यह आसन पेट की मांसपेशियों को टोन करता है और निचले शरीर को मजबूत बनाता है।

कटि चक्रासन :-

यह सरल रूप से खड़े होकर किया जाने वाला आसन कमर को फैलाता है और इसे अधिक लचीला बनाता है।

कोबरा पोज :-

कोबरा पोज पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करती है। फंसी हुई गैस को बाहर निकालती है और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है।

बालासन:-

यह योग आसन शरीर के आंतरिक अंगों की मालिश और आराम करने और पाचन तंत्र में चीजों को गति देने में मदद करता है।

विंड रिलीविंग पोज या पवनमुक्तासन:-

पवनमुक्तासन के नाम से भी जाना जाने वाला यह योगासन पाचन तंत्र से गैस को बाहर निकालने में बहुत प्रभावी है। इतना ही नहीं, यह अपच, एसिड रिफ्लक्स जैसे पाचन विकारों के इलाज के रूप में भी काम करता है।