लीवर को स्वस्थ रखने के कुछ आसान घरेलू उपाय

लीवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं,लीवर को हम यकृत भी कहते हैं। ये हमारे शरीर से हानिकारक पदार्थों को छानने का काम करता है। सिर्फ़ इतना ही नहीं बल्कि लीवर भोजन को पचाने तथा उपापचय अर्थात मेटाबॉलिज़्म की प्रक्रिया को सही से करने में भी मदद करता है। इसलिए ये बहुत ही ज़रूरी है कि हमारा लीवर स्वस्थ हो नहीं तो हम अनेक गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।अब बात आती है कि हम अपने लीवर को स्वस्थ कैसे रख सकते हैं। इसके लिए हम दिन प्रतिदिन कुछ उपायों का पालन कर सकते हैं।तो आइये जानते है विस्तार से।

लीवर को स्वस्थ रखने के उपाय :-

पर्याप्त नींद ले :-

आप कितना भी व्यस्त क्यों ना रहें लेकिन इस बात का अवश्य ख़याल रखें कि आपको प्रतिदिन कम से कम छह घंटे की नींद अवश्य लेनी है।अपने शारीरिक अंगों को व्यवस्थित तरीक़े से कार्यशील बनाएँ रखने के लिए शरीर को काम के साथ साथ आराम देना भी ज़रूरी है। लगातार एक ही जगह बैठकर कार्य ना करें। बीच बीच में थोड़ा चलते फिरते भी रहें।

नशे की लत को त्याग दे :-

यदि आप सिगरेट या शराब का सेवन करते हैं तो ये लीवर को कम समय में अत्यधिक रूप से क्षति पहुँचा सकता है। इसलिए शराब और सिगरेट का सेवन करना बिलकुल छोड़ दें।शराब का सेवन करने वाले लोगों का लीवर सामान्य लोगों की तुलना में अधिक जल्दी ख़राब हो जाता है।

मोटापा से बचे :-

प्रतिदिन सुबह उठकर ताज़ी हवा में टहलने से ना सिर्फ़ अतिरिक्त वसा को ख़त्म करने में आसानी होती है बल्कि इससे मानसिक स्वास्थ्य भी तरोताज़ा बना रहता है। शरीर में ऊर्जा के संचार के लिए व्यायाम करें और इसी के साथ साथ योग आसनों को भी अपनाएं।

शुद्ध भोजन लें :-

अपने लीवर को स्वस्थ रखने के लिए न सिर्फ़ जंक फ़ूड का त्याग करना ज़रूरी है बल्कि अपने आहार को संतुलित रखना भी आवश्यक है।

हमें अपने आहार में ऐसी चीज़ों को शामिल करना चाहिए जिनमें मिनरल्स तथा विटामिन्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

इसी के साथ साथ सुबह का नाश्ता करना भी ज़रूरी है। सुबह के नाश्ते में हम दलिया खा सकते हैं। इसी के साथ फलों और सब्ज़ियों का जूस पीना भी लीवर के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद हो सकता है।

ग्रीन टी का सेवन करें :-

जैसा कि हम जानते हैं कि लीवर शरीर को विषाक्त पदार्थों से दूर रखने का कार्य करता है। इसलिए लीवर की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए न सिर्फ़ शरीर को अनहेल्दी चीज़ों से बचाना चाहिए बल्कि इसी के साथ साथ स्वास्थ्यवर्धक चीज़ों का भी सेवन करना चाहिए।