स्वस्थ रहने के लिए रोजाना सुबह जल्दी उठने की डाल ले आदत

आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में रात में समय से सोने और सुबह जल्दी उठने के लिए खुद से ही बहुत बड़ी लड़ाई लड़नी पड़ती है। हम रात में देर से सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं। देर से उठने के कारण भागते हुए ऑफिस जाते हैं। ऐसे में अपने रुटीन में हमें कुछ बदलाव करना चाहिए। देर रात तक जगने के कारण सुबह जल्दी उठने में बहुत प्रॉब्लम होती है। लेकिन क्या आपको पता है के पहले के लोग स्वस्थ और लंबी आयु इसीलिए जी पाते थे क्योंकि वे नियमित रूप से सुबह जल्दी उठते थे और अपनी दिनचर्या में लग जाते थे। लेकिन आजकल की पीढ़ी देर रात तक जगने के कारण सुबह जल्दी उठने में असमर्थ है। तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।

सुबह जल्दी उठने के क्या फायदे हैं

टेंशन को कम करे :-

रोजाना सुबह जल्दी उठने से किसी भी प्रकार की सकारात्मक क्रिया जैसे व्यायाम, योग, ध्यान करने से टेंशन को कम किया जा सकता है। ऐसा करने से फ्रेश महसूस होता है। सुबह सूर्योदय की ऊर्जा शरीर में प्रवेश करती है और दिमाग को संतुलित करती है जिसके कारण टेंशन कम होता है।

खुद को टाइम दे पाते हैं :-

अगर आप रोजन सुबह उठाते है तो खुद को कई मायनों में समय दे पाते हैं। आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं जिसमें आपकी दिलचस्पी हो जिससे आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा दे सकें और मानसिक रूप से संतुष्ट रहें । जैसे योग, ध्यान, नॉवेल पढ़ना, अध्यात्मिक किताबें पढ़ना, बागवानी करना, सफाई करना आदि।

दिनचर्या व्यवस्थित रहती है :-

सुबह जल्दी उठने से दिनभर के सभी काम समय पर हो जाते हैं। नियम से सरे काम होते है और दिनचर्या ही सही रहती है। सही समय से सभी काम होते हैं, जैसे खाना-पीना, नहाना, सोना आदि। दूसरा काम करने के लिए भी आराम से प्लान बना सकते हैं।

सुबह की धूप के है कई फायदे :-

सुबह जल्दी उठने से आप सूर्योदय का आनंद भी ले सकते है। और सुबह की धूप का सदुपयोग भी कर सकते हैं, जिसके बहुत से फायदे हैं। भरपूर विटामिन-D मिलता है, हाई ब्लड प्रेशर का खतरा घटता है, अस्थमा से बचाव होता है और डिप्रेशन के मरीजों में भी सुबह की धूप के फायदे देखने को मिले हैं।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार :-

रोजाना जल्दी उठने के कारण आपको समय पर नींद भी आती है, जिसके कारण आप समय से डिनर करके सो जाते हैं। अन्यथा देर तक जगने के कारण डिनर के बाद भी भूख लग सकती है, जिससे मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है। सुबह जल्दी उठने से रात को सोने के समय तक आप बहुत ज्यादा थक भी चुके होते हैं। इसलिए आपको भरपूर नींद भी आती है। इस प्रकार आहार का समय सुनियोजित होने के कारण शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है और नींद पूरी होने के कारण मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है।

यह भी पढ़ें:

स्वाद ही नहीं खूबसूरती भी बढ़ाता है, ग्लोइंग और बेदाग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें जीरा स्क्रब