अनार ही नही अनार के जूस के भी है कई स्वास्थ्य लाभ

गर्मियां अपने चरम पर पहुंच चुकी है और अब इस पसीने वाली गर्मी में जरूरत है कुछ सेहत से भरपूर पदार्थों की जो शरीर को ठंडक पहुचाये और स्वास्थ्य को भी लाभ दे। अगर आप कुछ ठंडा तरल पदार्थ पीना चाहते है तो आपको कुछ लाभकारी गुणों से भरपूर पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। पीने के लिए हमारी चाह भी बढ़ने लगी है। वैसे तो गर्मी के दिनों में सभी को कुछ ठंडा खाने के तलाश रहती है लेकिन कुछ ऐसा जो स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा हो और स्वाद के साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाए ऐसा ही कुछ है अनार के जूस के लाभ इस फल के जूस सेवन करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते है जिसका हमरे शरीर पर सीधा प्रभाव पड़ता है आइए जानते है अनार के जूस पीने के फायदे के बारे में,

वजन नियंत्रित करता है

अनार का जूस का सेवन करने से वजन कम करने में  मदद मिलती है। अनार में कई ज़रूरी तत्व जैसे पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, इसकी मदद से आपका पाचन  अच्छा रहता है और फैट को बर्न करने में मदद मिलती हैं। यह आपकी  बार बार भूख लगने को परेशानी से दूर रखता है।

पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

आपको बता दें की अनार का रस पाचन के लिए अच्छा माना जाता है और साथ ही स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है और पाचन संबंधी समस्याओं के इलाज  में मदद करता है। अनार में पाए जानेवाले जरूरी तत्व आंत के लिए गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं और जलन की समस्या को कम करते हैं।

हृदय के लिए है लाभदायक

अनार के रस का सेवन आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और स्ट्रोक और दिल के दौरे जैसी हेल्थ की विभिन्न कंडीशन को  खराब होने से रोकता है। अनार के अर्क में कुछ जरूरी तत्त्व होते है जो धमनी की सूजन को कम करने में मदद मिलती हैं, दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा के कम किया जा सकता है।

एंटीऑक्सीडेंट

अनार के रस में तीन गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट शक्तिशाली है क्योंकि इसमें पॉलीफेनोल्स पाए जाए है जो शरीर को मुक्त कणों से बचाने में मदद करते हैं।

त्वचा के लिए अच्छा है

त्वचा के लिए हानिकारक तत्वों और सूर्य की हानिकारक किरणों के संपर्क में आने से नुकसान पहुंचता है। अनार के जूस का सेवन त्वचा को यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है।

यह भी पढ़े:गर्मियों में पानी में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें, त्वचा में आएगी चमक और दाग-धब्बे होंगे दूर