शरीर को तुरंत एनर्जी देने के लिए अपने डाइट में शामिल करे इन 6 तरह के फूड्स को

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर इतना थक जाता है कि लोगों को हमेशा कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में बॉडी को एक्टिव रखने के लिए एनर्जी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। कभी-कभी नींद की कमी के वजह से भी थकान हो सकती है।अगर शरीर में एनर्जी की कमी होती है, तो व्यक्ति का किसी भी काम में मन नहीं लगता है। ऐसे में आप कुछ फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिन्हें खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी। तो आइए जानते हैं, शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए डाइट में क्या शामिल करें।

अंडे

अंडे में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो बॉडी को ऊर्जावान बनाने में हेल्प करते हैं। इसमें अमीनो एसिड की मात्रा भरपूर होती है। आप इसे रोजाना अपने नाश्ते में खा सकते हैं। अंडे में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए बहुत जरूरी हैं। इसके अलावा अंडे में विटामिन- ए, बी12, सेलेनियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में ऊर्जा के स्तर को बरकरार रखते हैं।

पॉपकॉर्न

पॉपकॉर्न को साबुत अनाज से तैयार किया जाता है। इसमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें अन्य कुरकुरे स्नैक्स के मुकाबले कैलोरी की कम मात्रा होती है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. और आपको तुरंत एनर्जी देने का काम करता है।

सेब

सेब में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। रोजाना सेब खाने से कई बीमारियां शरीर से कोसों दूर रहती हैं। इसके अलावा सेब में एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, क्वेरसेटिन, कैटेचिन, फ्लोरिडज़िन और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को ऊर्जावान रखने में भी हेल्प करता है।

सोयाबीन

सोयाबीन में एंटीऑक्सीडेंट्स की पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर में ऊर्जा का स्तर संचार करते हैं। यह शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में सोयाबीन शामिल कर सकते हैं।

नट्स

पोषक तत्वों से भरपूर नट्स आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट, खनिज और ओमेगा -3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इन्हें खाने से ऊर्जा मिलती है।

केला

केले को भी तुरंत एनर्जी फूड के रूप में जाना जाता है। फाइबर से भरपूर केले खाने से देर तक भूख नहीं लगती है और यह शरीर में स्टैमिना को बढ़ाता है।

यह भी पढ़े:

घर में वाटर प्यूरीफायर लगाने से आपका समय भी बचेगा और स्वास्थ भी रहेगा दुरुस्त, जानिए कैसे