मखाने के साथ इनको स्नैक्स में शामिल करके आप भी कर सकते है हेल्थी स्नैकिंग

छोटी छोटी भूख के लिए जरूरी है सही खाद्य पदार्थ का चयन हम में से कई बार लोगों को खाना खाने के थोड़ी देर के बाद भूख सी महसूस होने लगती है। अब इस भूख को हम शांत करने के लिए अनहेल्दी चीजें खाना शुरू कर देते है। ये चीजें हमारी सेहत को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाती है जिसके कारण वजनके साथ स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। आहार को स्वस्थ रखने के लिए आपको विशेष ध्यान की जरूरत होती है क्योंकि  हेल्थी चीजों का चयन हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदांड होता है। आइए जानते हैं छोटी मोटी  भूख को कम करने के लिए हेल्थी स्नैक्स के विकल्प,

मखाना का सेवन

मखाना एक ऐसा ड्रायफ्रूट है जिससे आप की सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है साथ ही मखाना में कैल्शियम, सोडियम और कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखता है।साथ ही  इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। इसको खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

शकरकंद का सेवन

शकरकंद को सेहत के लिए लाभकारी माना गया है। इस में विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी ये सभी अच्छी मात्रा में होते है। शकरकंद को आप अपनी छोटी मोटी भूख को शांत करने के लिए इस्तेमाल कर सकते है। शकरकंद का सेवन वजन कम करने में भी मदद करता है।

मूंगफली का सेवन

मूंगफली में कई जरूरी पोषक तत्वों होते है। इस में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और कैल्शियम सभी भरपूर पाए जाते है। मूंगफली के सेवन से इम्यूनिटी और पाचन शक्ति दोनो ही मजबूत होती है। भूख को शांत करता ही है और ये हार्ट की सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

स्प्राउट्स का सेवन

अगर आप स्प्राउट्स को अपनी स्नैक्स में शामिल करते है तो इससे आपको पर्याप्त प्रोटीन मिलता है। अंकुरित अनाज को खाने से पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रख सकते है। स्प्राउट्स में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को सही से कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़े:एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर ये फल तनाव और वजन को कंट्रोल करने में है लाभदायक