भारत में इस दिन लॉन्च होगी Xiaomi की ये खास वॉच, जानिए क्या होगा इस डिवाइस में खास

शाओमी आने वाले समय में अपने कुछ नए प्रोडक्ट को लॉन्च कर सकते है। इस लिस्ट में Xiaomi Watch 2 Pro स्मार्टवॉच भी शामिल है। बता दें कंपनी आने वाले लॉन्च इवेंट में इस डिवाइस को पेश कर सकता है।

इस डिवाइस को अगले हफ्ते बर्लिन में Xiaomi 13T सीरीज के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व मे ट्विटर) पर एक टीजर वीडियो लॉन्च किया है। यह स्मार्टवॉच गोल डायल के साथ आ सकता है। इसके Google का Wear OS होने की बात कही गई है।

बता दें कि कंपनी ने अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। यह भी जानकारी मिली है कि Xiaomi स्मार्टवॉच में AMOLED डिस्प्ले हो सकता है।

कब लॉन्च होगी डिवाइस
Xiaomi ने एक X (पूर्व मे ट्विटर) पोस्ट में बताया कि वह जल्द ही Xiaomi Watch 2 Pro को लॉन्च करने की बात कही है। इस स्मार्टवॉच को 26 सितंबर को बर्लिन में कंपनी के इवेंट पेश किया जाना है।
इस इवेंट में Xiaomi 13T सीरीज को भी लॉन्च किय जाएगा। इनके अलावा, कंपनी ने अभी तक स्मार्टवॉच के डिजाइन और फीचर्स के बारे में कोई डिटेल नहीं दी है।

ये है संभावित फीचर्स
एक पुरानी रिपोर्ट में पता चला है कि स्मार्टवॉच में 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ एक राउंड सर्कल डॉयल होने की उम्मीद है।
इस स्मार्टवॉच में HD रिजॉल्यूशन और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले की सुविधा भी मिल सकती है।
रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि Xiaomi Watch 2 Pro ब्लूटूथ के साथ-साथ 4G LTE वर्जन में भी आ सकता है।
इसके अलावा यह भी बताया गया है कि Xiaomi Watch 2 Pro में कई स्पोर्ट्स मोड के साथ बॉडी कंपोजिशन एनालिस्ट, स्लीप मॉनिटरिंग और SpO2 ट्रैकिंग की सुविधा मिलती है। बता दें कि ये डिवाइस दो कलर ऑप्शन में आता है।

Xiaomi 26 सितंबर को Xiaomi 13T सीरीज को भी लॉन्च कर सकती है। इसके Xiaomi 13T Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ प्रोसेसर मिल सकता है।
वहीं बेस मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 अल्ट्रा प्रोसेसर हो सकता है।

यह भी पढे –

 

पेट ही नहीं स्किन के लिए भी फायदेमंद है हींग,जानिए कैसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *