ये 5 योगासन कुछ ही दिनों में कम कर देंगे पेट की चर्बी

पेट की चर्बी बढ़ने के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। बहुत ज्यादा और असमय खाना, ज्यादा तला-भुना खाना, व्यायाम न करना और घंटों तक एक ही जगह बैठे रहने से भी पेट के आसपास चर्बी जमा हो जाती है। अगर आप भी पेट की चर्बी से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना सकते हैं। इन योगासनों की सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें आप बिस्तर पर बैठकर भी आसानी से कर सकते हैं।नियमित रूप से इन योगासनों को करने से आपका बढ़ा हुआ वजन और बैली फैट कम होने के साथ ही, शारीरिक और मानसिक कई परेशानियां भी दूर होंगी। तो आइए, न्यूट्रिशनिस्ट और योग से जानते हैं कि पेट की चर्बी घटाने के लिए कौन से योगासन बिस्तर पर ही किए जा सकते हैं।

पेट की चर्बी कम करने के लिए बिस्तर पर करें ये योगासन –

1. भुजंगासन

  • इस आसान को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
  • अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
  • उसके बाद अपने पेट वाले हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें।
  • अब सांस छोड़ते हुए, अपने पेट, छाती और फिर सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

1. बालासन-

  • इस आसान को करने के लिए सबसे पहले घुटने के बल बैठ जाएं।
  • अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।
  • अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।
  • फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।
  • कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्‍य अवस्‍था में आ जाएं।

2. पश्चिमोत्तानासन

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं।
  • अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीध में खोलकर बैठ जाएं, दोनों एड़ी और पंजे मिले रहेंगे।
  • अब सांस छोड़ते हुए और आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें।
  • माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियां जमीन पर लगी रहेंगी, जैसा कि आप तस्‍वीरों में देख सकते हैं।
  • इस पोजिशन में आप खुद को 30 से 60 सेकेंड तक रखें, धीमी सांसें लेते रहें।
  • अब अपने पूर्व की मुद्रा में वापस आ जाएं और आराम करें।

3.नौकासन – Boat Pose

  • इस आसान को करने के लिए सबसे पहले चटाई पर बैठ जाएं।
  • अब अपनी टांगों को सामने की तरफ फैलाएं।
  • इसके बाद अपने दोनों हाथों को पीछे की तरफ ले जाकर हिप्स से थोड़ा पीछे जमीन पर रखें।
  • अब अपने शरीर को थोड़ा ऊपर की तरफ उठाने की कोशिश करें।
  • इस दौरान ध्यान रहे आपकी रीढ़ की हड्डी बिलकुल सीधी होनी चाहिए।
  • अब धीरे-धीरे सांस को बाहर की तरफ छोड़ते हुए पैरों को जमीन से 45 डिग्री तक उठाएं।
  • अब अपने शरीर को नाव की मुद्रा में रखने की कोशिश करते हुए हिप्स और नाभि को पास लेकर आएं।
  • अब अपने बट और टेलबोन पर बैठें।
  • इसके बाद अपने टखनों को उठाकर आंख के सीध में लेकर जाएं।
  • सामान्य गति से सांस लेते हुए नाव या V के आकर में लगभग 10 से 20 सेकंड तक रहें।
  • इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में आएं।

4. मार्जरी आसन

  • इस आसन को करने के लिए वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
  • अब अपने दोनों हाथों को फर्श पर आगे की ओर रखें।
  • अपने दोनों हाथों पर थोड़ा-सा भार डालते हुए, अपने हिप्स को ऊपर उठाएं।
  • अपनी जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं।
  • अब सांस भरते हुए, अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं, अपनी नाभि को नीचे से ऊपर की तरफ धकेलें और टेलबोन (रीढ़ की हड्डी का निचला भाग) को ऊपर उठाएं।
  • अब अपनी सांस को बाहर छोड़ते हुए, अपने सिर को नीचे की ओर झुकाएं और मुंह की ठुड्डी को अपनी छाती से लगाने का प्रयास करें।
  • इस स्थिति में अपने घुटनों के बीच की दूरी को देखें।
  • अब फिर से अपने सिर को पीछे की ओर करें और इस प्रक्रिया को दोहराएं। इस प्रक्रिया को आप 10-20 बार करें।

5. बालासन-

  • इस आसान को करने के लिए सबसे पहले घुटने के बल बैठ जाएं।
  • अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें।
  • अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए।
  • फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।
  • कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्‍य अवस्‍था में आ जाएं।

अगर आप बैली फैट कम करना चाहते हैं, तो इन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि मुलायम बिस्तर पर इन्हें करने से बचें, वरना आपको चोट लग सकती है।

यह भी पढ़ें:

ये 3 एक्सरसाइज, पाचन और शरीर रहेगा हमेशा स्वस्थ