अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोज सुबह सूर्य नमस्कार करें।

आजकल लोग काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें व्यायाम और योग के लिए भी समय नहीं मिल पाता है। योग और व्यायाम की कमी के कारण लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण भी लोगों को थकान महसूस होने लगी है। मोटापा बढ़ने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी की समस्या हो सकती है।इसके लिए मोटापे के कारण हार्ट संबंधी रोग होने के जोखिम भी बढ़ जाता है। लेकिन, कुछ आसान से आप वजन को तेजी से कम कर सकते हैं। इसमें सूर्य नमस्कार बेहद ही फायेमंद होता है। इसको लाइफस्टाइल में शामिल करने से आप मोटापे को तेजी से कम कर सकते हैं। योगा एक्सपर्ट से जानते हैं कि सूर्य नमस्कार वजन को कम करने के लिए किस तरह से फायदेमंद होता हैं।

वजन कम करने के लिए सूर्य नमस्कार करने के फायदे –

सूर्य नमस्कार में 12 आसन होते हैं, जो शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए आवश्यक माने जाते हैं। सूर्य नमस्कार मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है। इसके नियमित अभ्यास से आप मांसपेशियों को लचीला बनाने में मदद मिलती है। इस आसन से शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होती है और मोटापा कम होने लगता है। इसके साथ ही सूर्य नमस्कार आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करता है, इससे आहार से पोषण का अवशोषण सही तरह से होता है। साथ ही, शरीर के विषैले पदार्थ बाहर होते हैं। इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कंट्रोल होने लगता है।

सूर्य नमस्कार के अन्य फायदे –

बढ़ी हुई लचीलापन और ऊर्जा- सूर्य नमस्कार का प्रत्येक आसन शरीर की सभी मांसपेशियों में खिंचाव और लचीलापन लाता है। इससे ऊर्जा बढ़ती है. इससे शरीर का दर्द कम होता है और शारीरिक क्षमता बढ़ती है।

बेहतर पाचन- सूर्य नमस्कार में शामिल आसन पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं। बेहतर पाचन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है। यह कब्ज को रोकने में मदद करता है, सूजन को कम करता है और पेट के अंगों की कार्यप्रणाली को बढ़ाता है।

ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर- सूर्य नमस्कार में गहरी सांस लेने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है और एनर्जी का लेवल बहेतर होता है। इसे करने से बाद आपकी थकान जल्द दूर होती है।

हार्मोन को बनाएं संतुलन- सूर्य नमस्कार हार्मोन को संतुलित करता है। हार्मोन उत्पादन और कार्य को नियंत्रित करता है। यह महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह मासिक धर्म (पीरियड्स) की अनियमितता को कम कर सकता है और पीरियड्स के लक्षणों को कम कर सकता है।

सूर्य नमस्कार से आप शरीर के रोगों को दूर कर सकते हैं। आगे वीडियों में आपको इसे करने का सही तरीका बताया गया है।

यह भी पढ़ें:

ये 5 योगासन कुछ ही दिनों में कम कर देंगे पेट की चर्बी