पुरुष सेक्सुअल स्टैमिना बढ़ाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन

दिनभर ऑफिस की टेंशन और भागदौड़ के बाद जब पुरुष घर लौटते हैं तो उन्हें काफी थकान महसूस होती है। उसका किसी भी काम में मन नहीं लगता और वह बस सोता रहता है। इसके अलावा शादीशुदा पुरुषों की भी यौन गतिविधियों में रुचि कम होने लगती है।उनकी सहनशक्ति कम हो जाती है, जिसके कारण उन्हें सेक्स करते समय शीघ्रपतन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस वजह से कई बार उन्हें अपने पार्टनर के सामने शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। यह शादीशुदा जोड़ों के बीच झगड़े का कारण भी बनता है। ऐसे में पुरुष इस बात को लेकर काफी चिंतित रहते हैं कि उन्हें अपनी यौन क्षमता बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए।

क्या आप जानते हैं पुरुषों की सेक्स संबंधी समस्याओं को दूर करने और उनका स्टेमिना बढ़ाने में कुछ योगासनों का अभ्यास काफी फायदेमंद हो सकता है। योग करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है और थकान दूर रखता है। योग करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, हृदय गति सामान्य होती है और तनाव का स्तर कम होता है।यह शारीरिक और मानसिक स्तर पर आपकी सहनशक्ति को भी बढ़ाता है। साथ ही यह हमारे श्वसन तंत्र को भी बेहतर बनाता है। इस तरह से योग करना पुरुषों के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इस लेख में हम आपको यौन क्षमता बढ़ाने के लिए 3 योग आसन बता रहे हैं।

स्टैमिना बढ़ाने के लिए योग-
1. पद्मासन- इस आसन का अभ्यास करने से मन शांत होता है और श्वसन क्रिया बेहतर होती है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे पुरुषों का पेल्विक फ्लोर भी मजबूत होता है। इसका नियमित अभ्यास करने से पेट के निचले हिससे की चर्बी कम होती है। इसका नियमित पुरुषों को थकान से बचने में मदद मिलती है। साथ ही, उनका लिबिडो बढ़ता है।

2.सेतुबंध सर्वांगासन- शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने के लिए यह एक बेहतरीन योगासन है। इसका नियमित अभ्यास करने से तनाव कम होता है और मस्तिष्क शांत रहता है। इससे पुरुषों के मूड में भी सुधार होता है। इस तरह यह आपको यौन संबंध के दौरान लंबे समय तक टिकने में मदद करता है।

3. नवासन- इस आसन को करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है। यह आपको ऊर्जावान रखने के साथ-साथ खुश रखने में भी मदद करता है और कूल्हे के जोड़ों और पैरों में लचीलापन बढ़ाने में भी मदद करता है। यह आपको बिस्तर पर लंबे समय तक टिकने में भी मदद कर सकता है।

योग करने से आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। इसलिए अगर आप सेक्स संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो योग करने से आपकी समस्या जरूर दूर हो जाएगी। आपको सुबह कम से कम 30 मिनट तक योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा, सुनिश्चित करें कि आप स्वस्थ भोजन खाएं, धूम्रपान और शराब पीने की आदत से दूर रहें।

यह भी पढ़ें:

ये 3 एक्सरसाइज, पाचन और शरीर रहेगा हमेशा स्वस्थ