नारियल खाने से हमारे शरीर को बहुत ही फायदे होते है। नारियल बहुत ही काम की चीज़ है, फिर चाहे वो उसका पानी हो, फल हो या फिर तेल हो। यही कारण है कि सभी अपने घर में नारियल का उपयोग किसी न किसी रूप में ज़रूर करते हैं। गर्मी का मौसम आते ही नारियल पानी लोग जरूर पीते है। इससे आप हीट स्ट्रोक से बच सकते है और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी। तो आइये विस्तार से।
नारियल के क्या है फायदे :-
पोषक तत्वों से भरपूर :-
नारियल प्रोटीन, कार्ब्स, हेल्दी फैट्स, फाइबर, मैंगनीज, कॉपर, पोटैशियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
हार्ट संबंधी समस्याओं में फायदेमंद :-
नारियल से निकलने वाले तेल से गुड कोलेस्ट्रॉल बूस्ट होता है, बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है, और साथ ही बेली फैट भी कम होता है, जिससे हार्ट संबंधी समस्याओं का जोखिम भी कम होता है।
ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखे:-
नारियल में कम मात्रा में कार्ब्स पाए जाते हैं और यह एमिनो एसिड, हेल्दी फैट और फाइबर से भरपूर होता है। जिससे यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक होता है।
हड्डियों को मजबूत करे:-
नारियल में मौजूद मैंगनीज और फॉस्फोरस हड्डियों के लिए बहुत ही अहम होता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर:-
इसमें पॉलीफेनोल एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं। इससे कई तरह की बीमारियों से बचाव भी होता है।
एनर्जी का स्रोत:-
नारियल का पानी पीने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। यह एनर्जी का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें मीडियम चेन ट्राईग्लिसराइड (MCT) पाया जाता है जो कि एक तरह का सैचुरेटेड फैट है और शरीर में जाते ही तत्काल ये एनर्जी में बदल जाता है।
यह भी पढ़े:
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी सर्च कर रहे युवाओं के लिए है सुनहरा मौका,यहाँ करे आवेदन
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check