बड़ी इलायची खाने से शरीर को मिलते है अनेको फायदे, जानिए कैसे

लगभग हर घर की रसोई में बड़ी इलायची बड़ी आसानी से मिल जाती है। बड़ी इलायची खाने की सुगंध और टेस्ट बढ़ाने का काम आता है। लेकिन ये स्वास्थ के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। आयुर्वेद में इसे एक एनाल्जेसिक यानी कि दर्द निवारक भी कहा गया है।

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फ्री रेडिकल इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करते हैं। बड़ी इलायची की तासीर गर्म होती है। इसी कारण से इसे एक गर्म मसाले के रूप में उपयोग किया जाता है जो पाचन में सुधार करने में हेल्प करता है और कंजेशन से भी आराम दिलाता है। इसके अलावा भी इसके कई सारे फायदे होते हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।

BP रखता है नियंत्रित :-

बड़ी इलायची अपने एंटीऑक्सीडेंट और मूत्रवर्धक गुणों के कारण मूत्र की मात्रा को बढ़ाती है और सोडियम पोटेशियम के लेवल को बैलेंस करने में हेल्प करती है। ये बदले में ब्लड वेसेल्स की दीवारों को आराम करने में हेल्प करती है, जिससे बल्ड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसके लिए हर दिन सुबह बड़ी इलायची वाली चाय पीनी फायदेमंद होती है।

कब्ज से दिलाये राहत:-

बड़ी इलायची बवासीर में बहुत ही फायदेमंद होती हैं। दरअसल, बवासीर में ये आपके लिए दूसरे तरीके से काम कर सकती है। जैसे कि ये कब्ज बनने के रोकती है और मलाशय में सूजन को कम करती है। इसके लिए 50 ग्राम बड़ी इलायची तवे पर भून लें। फिर इसे ठंडा कर लें और पीसकर रख लीजिए। रोजाना सुबह इसे खाली पेट खाएं।

दिल और लिवर की प्रॉब्लम में दिलाये राहत:-

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण एंजाइम को सक्रिय करते हैं, इस प्रकार हृदय में एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि पैदा कर सकते हैं। साथ ही ये हृदय की मांसपेशियों को आराम पहुंचाते हैं इस्केमिक हृदय रोग के खतरे को कम करते हैं। साथ ही ये लिवर के काम काज को तेज करने में हेल्प कर सकती है। इसके लिए बड़ी इलायची को दूध में उबाल लें और फिर इस दूध को पिएं।

वेट लॉस में मददगार:-

बड़ी इलायची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण पाचन तंत्र को भी मजबूत रखते हैं। ये उल्टी, , अपच, पेट में दर्द, मलाशय के रोगों और पित्त सही रखने में हेल्प कर सकते हैं। इसके लिए वो बड़ी इलायची को पीसकर और इसे मिश्री के साथ मिलाकर लेते हैं। रोजाना खाली पेट इसका सेवन करने से पेट साफ रहता है, मेटाबोल्जिमा तेज करता है और वजन कम करने में मददगार होता है।

सांस से जुड़ी प्रॉब्लम में:-

अस्थमा, कंजेशन या सांस की अन्य प्रॉब्लम से पीड़ित लोगों के लिए बड़ी इलायची का उपयोग बहुत मददगार हो सकता है। ये खांसी, सर्दी और गले में खराश में आपके काम आ सकती है। इसके लिए बड़ी इलायची की चाय और काढ़ा पिएं।

यह भी पढ़े:

एक्सपर्ट भी मानते है पेट की सलामती के लिए अपने नाश्ते में इन्हे अवश्य खाएं